{"_id":"688e743471bab3806d02b31f","slug":"uncle-said-up-police-is-not-taking-action-we-will-sell-the-land-panipat-news-c-244-1-pnp1012-141316-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ताऊ बोले- यूपी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, बेच देंगे जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ताऊ बोले- यूपी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, बेच देंगे जमीन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कुराड़ गांव के घायल रोहित के ताऊ राजेश ने वारदात के बाद कैराना थाने की पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि डेढ़ माह पहले उनके भाई देवेंद्र की हत्या कर दी थी। वे इसके बाद कैराना थाना पुलिस से बार-बार सुरक्षा की मांग करते रहे लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली।
अब फसल लेने गए तो भतीजे रोहित पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश की अपनी जमीन बेच देंगे। बेशक रोटी कम खा लेंगे। उन्हें अब योगी और हरियाणा की नायब सिंह सरकार से न्याय की उम्मीद है।
कुराड़ गांव के राजेश ने बताया कि उनके भाई देवेंद्र ने मामौर में करीब 56 बीघा कृषि योग्य जमीन खरीदी थी। जिस कारण मामौर के दूसरे समुदाय के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। 16 जुलाई को उनके भाई की हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने पहले चाकू से हमला किया था। बाद में गोली मार दी दी थी। उन्होंने मामौर के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तीन को जेल भेज चुकी है। एक आरोपी फरार है। जिस कारण परिवार को हर समय खतरा बना रहता है। उन्होंने अपने खेत में जाना छोड़ दिया है। उन्होंने पानीपत एसपी से सुरक्षा मांगी थी। एसपी के निर्देश पर उन्हें फसल काटने के लिए सुरक्षा मिली थी।