{"_id":"b9e6b1d0f1ecd52776fcc544460d7b32","slug":"uncle-nephew-robbed-the-second-incident-in-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे को लूटा, तीन दिन में दूसरी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजे को लूटा, तीन दिन में दूसरी वारदात
अमर उजाला ब्यूराे/पानीपत
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना चांदनी बाग के अंतर्गत डाडोला के नजदीक मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने मारपीट कर चाचा-भतीजे को लूट लिया।
बदमाश दोनों से मोटरसाइकिल, पांच हजार रुपये नकद और दोनों के मोबाइल लूट ले गए। थाना चांदनी बाग क्षेत्र में तीन दिन में दूसरी और एक माह में लूटपाट की तीसरी वारदात है। बदमाशों के बुलंद हौसलों के बाद पुलिस की सांसें फूल गईं। थाना चांदनी बाग पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वारदात बीती देर रात की है। थाना चांदनी बाग के अंतर्गत डाडोला गांव के नजदीक मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने शिमला गुजरान निवासी हरिओम और उसके भतीजे प्रिंस के साथ मारपीट कर दी और दोनों बदमाश चाचा-भतीजे की मोटरसाइकिल, पांच हजार रुपये और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
थाना चांदनी बाग पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की धरपकड़ की। लेकिन पुलिस को बदमाश हाथ नहीं लग सके।
रास्ता पूछने के बहाने रोककर लूटा
हरिओम ने थाना चांदनी बाग पुलिस को बयानों में बताया कि वह सेक्टर-29 स्थित एक एक्सपोर्ट हाउस में काम करता है और बीती रात को अपने भतीजे प्रिंस के साथ मोटरसाइकिल पर घर जा रहा था। डाडोला गांव के नजदीक पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए।
विज्ञापन
उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने उनको रुकवा लिया। वह हेलमेट उतारकर उनको रास्ता बताने लगा। इसी समय उनमें से एक युवक ने उसका हेलमेट खींच लिया। इससे वे दोनों नीचे गिर गए। दोनों बदमाशों ने चाचा-भतीजे के साथ मारपीट की। बदमाश उनकी मोटरसाइकिल, पांच हजार रुपये और दोनों के मोबाइल लूटकर फरार हो गए। थाना चांदनी बाग पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर दो बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसपी पढ़ा रहे थे कानून का पाठ
पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारियों को क्राइम कंट्रोल का पाठ पढ़ा रहे थे और उसी वक्त बदमाश थाना चांदनी बाग क्षेत्र में लूटपाट की योजना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा का सबसे ज्यादा जोर जीटी रोड और शहर में होने वाली लूटपाट और चोरी की वारदात पर रहा।
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को इसकी हिदायत भी दी। एसपी ने बीती देर रात को करीब साढ़े चार घंटे तक बैठक भी ली। उन्होंने बैठक के दौरान कई प्रभारियों को बेहतर काम करने की नसीहत दी।
तीन दिन में दूसरी वारदात
थाना चांदनी बाग में तीन दिन में लूट की दूसरी वारदात रही। बदमाशों ने इससे पहले सोमवार तड़के जीटी रोड सिवाह के नजदीक अफगानी परिवार के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मालवीय नगर दिल्ली निवासी मोहम्मद निजाम की शिकायत पर लूट का मुकदमा दर्ज किया था।
मोहम्मद निजाम ने शिकायत में बताया था कि वे परिवार समेत दिल्ली से मनाली जा रहे थे। सिवाह के नजदीक एक स्विफ्ट गाड़ी में सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर सोने की तीन चेन, सोने की तीन अंगूठी, तीन कैमरे, 1600 डॉलर और 18,800 रुपये लूटकर फरार हो गए।
इनमें एक महिला भी बताई है। इससे पहले 19 मई को पंजाब के एक एनआरआई दंपति से सिवाह के नजदीक गन प्वाइंट पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश वहीं पर एक गाड़ी को जला गए थे। वह गाड़ी भी दिल्ली से लूटी गई थी और दिल्ली पुलिस में लूट का मुकदमा दर्ज था।
थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
वर्जन
डाडोला के नजदीक दो लोगों के साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल, नकदी और मोबाइल छीने हैं। थाना पुलिस ने इसमें दो के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
रामकुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग।