फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Uncle found guilty of doing obscene acts with his niece, gets four years imprisonment

Panipat News: भांजी से अश्लील हरकत करने के दोषी मामा को चार साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Uncle found guilty of doing obscene acts with his niece, gets four years imprisonment
पानीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुखप्रीत सिंह की अदालत ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के अंतर्गत एक कॉलोनी में भांजी से अश्लील हरकत करने के दोषी मामा को अदालत ने चार साल की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 20 हजार जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर दोषी को छह महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी। इस मामले में ढाई साल तक सुनवाई चली।
विज्ञापन

उप जिला न्यायवादी कुलदीप ढुल ने बताया कि दो फरवरी 2022 को पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया था कि वह तीन बेटियों की मां है। उसका भाई राकेश उसके पास रहता था। दो दिसंबर शाम को वह घर में नीचे अपना काम कर रही थी। उसका भाई राकेश छत पर था उसके पास उसकी सात साल की बेटी थी। उसके भाई ने अपनी भांजी के साथ अश्लील हरकत की। उसकी बेटी ने उसे आकर आपबीती बताई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद फरवरी को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। अब अदालत ने उसे 12 गवाहों की गवाही पर चार साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed