{"_id":"6a482852977e64f9a20ef787","slug":"uncle-arrested-for-murder-of-youth-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159990-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक की हत्या के आरोप में चाचा काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक की हत्या के आरोप में चाचा काबू
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी अभिषेक उर्फ बंदर। स्रोत : पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। खोतपुरा डेरा मंचूरी में युवक सुशील की हत्या के मामले में सेक्टर-13/17 थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिषेक उर्फ बंदर को वीरवार देर शाम चंदौली गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। सेक्टर-13/17 थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक उर्फ बंदर ने पूछताछ में बताया कि मृतक सुशील रिश्ते में उसका चाचा लगता था।
कुछ समय पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और झगड़ा हुआ था। इसके बाद सुशील ने उसकी शिकायत डायल-112 पर कर दी थी। तभी से वह भतीजे सुशील से रंजिश रखने लगा
विज्ञापन
था और उसे सबक सिखाने का मौका तलाश रहा था।
पुलिस रिमांड के दौरान हत्या में प्रयुक्त पत्थर की ओखल बरामद करने का प्रयास करेगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि 30 जून की रात करीब आठ बजे सुशील गली से अपने घर लौट रहा था। भानीराम के मकान के पास उसने उसका रास्ता रोक लिया। पहले दोनों के बीच गाली-गलौज हुई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
मारपीट के दौरान सुशील गली में ही जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने पास में पड़ी पत्थर की ओखल उठाकर उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार किए। हमले में सुशील का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया था।