{"_id":"68f1489e5aad487f8005a3c5","slug":"unchahar-express-delayed-by-five-hours-passengers-upset-panipat-news-c-244-1-pnp1011-145623-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे लेट, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे लेट, यात्री परेशान
Fri, 17 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। ट्रेन लगातार देरी से आ रही हैं। वीरवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से आई। नाै अन्य ट्रेंने भी देरी से आईं जिससे चलते यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। यात्री शिवानी और राहुल ने बताया कि वह काफी देर से ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे हुए हैं। ट्रेन दो घंटे की देरी से स्टेशन पर आ रही है। त्योहारी सीजन में हर यात्री समय से गंतव्य पर पहुंचना चाहता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री इतना लंबा इंतजार कर परेशान न हो और समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
ये ट्रेनें आई देरी से
ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस सवा चार घंटे, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई। अंबाला कैंट स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल चार घंटे, झेलम एक्सप्रेस आधा घंटा और नेताजी एक्सप्रेस 40 मिनट की देरी से आई। धनबाद स्पेशल फेयर एसी स्पेशल ढाई घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू डेढ़ घंटा और गीता जयंती एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई।
स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आई जिससे यात्रियों को स्टेशन पर थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। त्योहारी मौसम में स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ जाती है। यात्रियों की भीड़ की स्थिति को देखते हुए स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव बढ़ा दिया जाता है।
विज्ञापन
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।