Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Unchahar Express arrived nine and a half hours late, leaving passengers distressed.

Panipat News: ऊंचाहार एक्सप्रेस साढे नौ घंटे की देरी से आई, यात्री परेशान

Sun, 04 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 04 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Unchahar Express arrived nine and a half hours late, leaving passengers distressed.
स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
पानीपत। ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार बना हुआ है, इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। ट्रेन के कई घंटों की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंचने से यात्री स्टेशन पर इंतजार करने को मजबूर है। आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे की देरी से आई, साथ ही मालवा एक्सप्रेस सवा चार घंटे की देरी से आई। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सवा एक घंटे की देरी से आई। गीता जयंती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से आई। सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री सुमेश, राहुल और सुरेश ने बताया कि सुबह ही ट्रेन के निर्धारित समय पर स्टेशन पर पहुंच गए लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रेन स्टेशन पर नहीं आई, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। समस्या के निस्तारण के लिए उन्होंने रेलवे प्रशासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है, जिससे अन्य यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन


ये ट्रेन हो रही प्रभावित :
अप लाइन :
आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 6.26 घंटे की देरी से आई। मालवा एक्सप्रेस सुबह 4.7 घंटे की देरी से आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 9.38 घंटे की देरी से आई। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सुबह 30 मिनट की देरी से आई। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन सुबह 1.10 घंटे की देरी से आई। गीता जयंती एक्सप्रेस सुबह 3.32 घंटे की देरी से आई। सचखंड एक्सप्रेस 2.02 घंटे की देरी से आई। फाजिल्का एक्सप्रेस दोपहर को 1.04 घंटे की देरी से आई। अमृतसर एक्सप्रेस शाम को 1.02 घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन :
गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 52 मिनट की देरी से आई। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 57 मिनट की देरी से आई। आगरा कैंट एक्सप्रेस 1.17 घंटे की देरी से आई। हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन सुबह 38 मिनट की देरी से आई। झेलम एक्सप्रेस सुबह 1.03 घंटे की देरी से आई। सचखंड एक्सप्रेस 1.11 घंटे की देरी से आई। पश्चिम एक्सप्रेस दोपहर को 30 मिनट की देरी से आई।


ठंड में कोहरे के कारण ट्रेन कई घंटों की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंच रही है, साथ ही ट्रेन के देरी से पहुंचने का मुख्य कारण लंबे रूट की ट्रेनों की पासिंग और रेलवे ट्रैक पर चल रहा मरम्मत कार्य इसका मुख्य कारण है। समस्या को लेकर जल्द ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर समाधान कराया जाएगा।
- रमेश चंद्र, स्टेशन अधीक्षक।

स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed