फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   UGC DEB ID is mandatory for taking admission in IGNOU

Panipat News: इग्नू में दाखिला लेने के लिए यूजीसी डीईबी आईडी अनिवार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
UGC DEB ID is mandatory for taking admission in IGNOU
पानीपत। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार में जुलाई 2025 सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। इग्नू का उद्देश्य विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन करके उनके लिए उत्थान के समान अवसर उपलब्ध करवाना है। इग्नू रिमोट एरिया, गांव देहात के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया की यूजीसी-डीईबी ने सभी ओपन और डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन (ओएल) कार्यक्रमों के लिए एक नई प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। यूजीसी-डीईबी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अब प्रत्येक शिक्षार्थी (अंतरराष्ट्रीय शिक्षार्थियों को छोड़कर) के लिए किसी भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) या ऑनलाइन (ओएल) पाठ्यक्रम में नामांकन से पहले अपनी एबीसी आईडी का उपयोग करके एक डीईबी-आईडी बनाना अनिवार्य है
विज्ञापन


यूजीसी-डीईबी वेब पोर्टल एचटीटीपीएस://डीईबीडॉटयूजीसीडॉटएसीडॉटइन/स्टूडेंटडीइबीआईडी पर आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, ग्रेजुएशन तथा पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed