फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two zone tender opened for cleaning the city

शहर की सफाई के लिए दो जोन का टेंडर खुला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two zone tender opened for cleaning the city
पानीपत। शहर की सफाई के लिए दो जोन के टेंडर की तकनीकी बिड को सोमवार शाम को खोल दिया गया है। इसमें पांच फर्मों ने हिस्सा लिया था। इनमें से तीन फर्मों के दस्तावेजों में कमी या औपचारिकताएं पूरी न होने पर बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दो एजेंसी के दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी मिली हैं। अब इस टेंडर की फाइनेंशियल बिड को खोलने के बाद वर्क ऑर्डर जारी होगा।
विज्ञापन

इस टेंडर के खुलने की प्रक्रिया निगम की कमेटी की ओर से की गई। इसकी अध्यक्षता नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट ने की। इस प्रक्रिया से बाहर हुई एक फर्म ने इस टेंडर के खुलने पर आपत्ति जताई है। एजेंसी मालिक का कहना है कि निगम कमेटी ने जिस एजेंसी को टेंडर दिया है, उसके दस्तावेज अधूरे थे। आरोप है कि अन्य एजेंसी के दस्तावेज अपना अनुभव गिनाते हुए लगाए हैं।
विज्ञापन

एजेंसी मालिक का यह भी आरोप है कि उनकी एवं दो अन्य फर्म को इस प्रक्रिया से जानबूझकर बाहर किया गया हैं। उन्होंने एक करोड़ रुपये प्रति जोन के हिसाब से टेंडर भरा था। दो जोन की सफाई का टेंडर करीब दो करोड़ रुपये में होना था। निगम कमेटी ने जिस एजेंसी को टेंडर की तकनीकी बिड में पास किया है, उस एजेंसी ने दो करोड़ रुपये का सिर्फ एक जोन का टेंडर भरा है। यानी दो जोन का टेंडर चार करोड़ रुपये का होगा। इससे शहर की सफाई का बजट भी दो गुना हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम को दी शिकायत
आरोप लगाने वाली एजेंसी के मालिक मुनीष अहमद अंसारी ने कहा कि उन्होंने इस प्रकरण की शिकायत निगम आयुक्त को भी दी है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत विजिलेंस को भी देंगे और इस प्रक्रिया के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा तक खटखटाएंगे।
इन फर्म ने लिया था हिस्सा
इस टेंडर में बालाजी इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंट, चाहर कंस्ट्रक्शन कंपनी, गणेशा इंटरप्राइजेज, मुनीष अहमद और पूजा कान्सूलेशन कंपनी ने भाग लिया था। इसमें से चाहर कंस्ट्रक्शन कंपनी और गणेशा इंटरप्राइजेज ही तकनीकी बिड को पास कर पाई है, बाकी की तीन फर्मों को तकनीकी बिड में ही प्रक्रिया से बाहर होना पड़ा है।

टेंडर को खोलने की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। इसके लिए निगम ने अलग से एक कमेटी का गठन भी किया था। जब तक फाइनेंशियल बिड ही नहीं खुलेगी तब तक ये नहीं कहा जा सकता कि किस एजेंसी ने सफाई का टेंडर कितने का भरा है। - आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed