फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two youths were attacked with knives and sticks in Matalouda of Panipat, kidnapped and beaten

Panipat: मतलौडा में दो युवकों पर चाकू और लाठियों से जानलेवा हमला, अगवा कर पीटा; आपसी रंजिश का मामला

Thu, 05 Dec 2024 02:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Dec 2024 02:28 PM IST
सार

खून से लथपथ अमन और अंकित किसी तरह जान बचाकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों ने मामले की सूचना मतलौडा थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन
Two youths were attacked with knives and sticks in Matalouda of Panipat, kidnapped and beaten
पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत के मतलौडा में आपसी रंजिश के चलते दो युवकों पर जानलेवा हमला किया गया। 15-16 युवकों के एक समूह ने चाकू और लाठियों से हमला कर पीड़ितों को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें अगवा कर अटावला गांव के पेट्रोल पंप ले जाया गया, जहां उन्हें फिर पीटा गया और उनका मोबाइल छीन लिया गया।

विज्ञापन


अदियाना गांव निवासी अमन ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई की शादी के लिए अपने दोस्त अंकित के साथ कपड़े खरीदने मतलौडा गया था। वहां पांच-छह मोटरसाइकिलों पर सवार 15-16 युवक आए और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गिरा दिया। गिरते ही उन्होंने अमन के पेट में चाकू से कई वार किए और अंकित पर पिस्तौल तानकर रॉड से हमला किया।
विज्ञापन


इसके बाद हमलावर दोनों को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर अटावला गांव के पेट्रोल पंप ले गए। वहां भी उन्हें बुरी तरह पीटा गया और उनका मोबाइल छीन लिया। पीड़ितों ने बताया कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




घायल अवस्था में पहुंचे अस्पताल
खून से लथपथ अमन और अंकित किसी तरह जान बचाकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया। डॉक्टरों ने मामले की सूचना मतलौडा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमन का कहना है कि हमलावर अदियाना गांव के हैं और उनसे करीब एक माह पहले विवाद हुआ था। हालांकि, वह हमलावरों को नाम से नहीं पहचानता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed