फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two youths travelling on a tractor-trolley lost their lives after colliding with a container

Panipat News: कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो युवकों की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths travelling on a tractor-trolley lost their lives after colliding with a container
सनौली। नेशनल हाईवे 709-एडी पर रामड़ा-आर गांव के पास लाल मंदिर के सामने कंटेनर के कुचलने से ट्रैक्टर-ट्राली सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के एक युवक रामड़ा-आर गांव और दूसरा यूपी के सहारनपुर जिले के दलहेड़ी गांव का था। वे तामशाबाद गांव में तूड़ी की ट्राली खाली कर वापस रामड़ा आर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर लगने के बाद दोनों ट्राली से उछलकर नीचे गिर गए थे। कंटेनर चालक ने भागने के लिए कंटेनर पीछे किया तो दोनों पहिये के नीचे आ गए। सनौली थाना की पुलिस ने कंटेनर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, हादसे के बाद बड़ी संख्या में परिजन हाईवे पर पहुंच गए। परिजनों ने कंटेनर चालक की गिरफ्तार की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब आधे घंटे में हाईवे से हटा दिया। रामड़ा आर गांव के रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को वह बड़े भाई प्रवीण, गांव के ही शरिक, भोला, मनोज और यूपी के सहारनपुर जिले के दलहेड़ी गांव के राजू के साथ तूड़ी डालने के लिए तामशाबाद गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने यहां राकेश के सनौली टोल प्लाजा के पास स्थित खेत से तूड़ी भरकर गांव में उतारी थी। इसके बाद वह रामड़ा आर गांव लौट रहे थे। रोहित ट्रैक्टर चला रहा था और शरिक, प्रवीन, भोला, मनोज पीछे ट्राली में बैठे थे। इस दौरान गांव के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे प्रवीण और राजू सड़क पर गिर गए। कंटेनर चालक ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed