फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two youths riding Scooty collided with the driver, one killed, the other injured

स्कूटी सवार दो युवकों को वाहन चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding Scooty collided with the driver, one killed, the other injured
जाटल रोड पर शुक्रवार देर रात स्कूटी सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार चालक गंभीर रुप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे स्कूटी के मालिक की सड़क पर सिर लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सुताना निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा सुनील कुमार (27) पुत्र रामफल एक कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार को सुनील हर रोज की तरह ड्यूटी पर गया था, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। उन्होंने तलाश शुरू की तो सूचना मिली कि गांव के ही निवासी बिजेंद्र पुत्र जयसिंह के साथ सुनील स्कूटी पर सवार होकर चला था। स्कूटी बिजेंद्र चला रहा था। जब वह जाटल रोड पर पहुंचे तो सैलर के पास अज्ञात वाहन चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों असंतुलित होकर सड़क पर जा गिरे। सुनील का सिर सड़क पर लगा। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिजेंद्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

चार साल पहले हुई थी शादी, ढाई साल का एक बेटा
परिजनों ने बताया कि करीब चार साल पहले सुनील की शादी हुई थी। सुनील का ढाई साल का एक बेटा दक्ष है। सुनील टावर वाइरिंग का काम करता था। वह रात रात तक काम खत्म कर घर लौटता था। वहीं हादसे में घायल हुए बिजेंद्र की हालत भी गंभीर बनी हुई है। बिजेंद्र के अनुसार वह टक्कर लगते ही नीचे गिरा और बेहोश हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed