फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two youths riding a bike collided with a canter standing in the dark on the roadside, one died

पानीपत: सड़क किनारे अंधेरे में खड़े कैंटर में बाइक सवार दो युवकों की टक्कर, एक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Two youths riding a bike collided with a canter standing in the dark on the roadside, one died
ानीपत। शव गृह के बाहर मौजूद मृतक सुभाष के परिजन। - फोटो : Panipat
पानीपत। अनाज मंडी में धर्म कांटे के पास अंधेरे में खड़े कैंटर से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी संजय कुमार ने बताया कि 12 फरवरी की रात करीब साढ़े आठ बजे सुभाषचंद्र (36) पुत्र राम प्रताप निवासी मुस्तफाबाद, जिला कौशांबी, यूपी के साथ बाइक पर ड्यूटी के लिए आजाद नगर से सेक्टर 25 पार्ट-2 जा रहा थे। बाइक सुभाष चला रहा था, जबकि वह पीछे बैठा था। अनाज मंडी में धर्म कांटे के पास पहुंचे तो एक कैंटर खड़ा था, जिसकी पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी। सड़क पर अंधेरा था। इससे सुभाष को कैंटर नहीं दिखा और उनकी खड़े कैंटर में पीछे से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से सुभाष को गंभीर चोट लगी। वह भी जख्मी हो गया। वह सुभाष को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि सुभाष की मौत कैंटर चालक द्वारा सड़क पर लापरवाही से ट्रक खड़ा करने की वजह से हुई।
विज्ञापन

तीन बच्चों का पिता था सुभाष, परिवार का एक मात्र सहारा
संजय कुमार ने बताया कि सुभाष हाल में आजाद नगर में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी पूजा के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा अजय (10), दूसरा बेटा (8) और छोटी बेटी अनु है। सुभाष परिवार के इकलौते कमाने वाले शख्स थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल युवक की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- राकेश कुमार, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed