{"_id":"bf0d29d4e77f76e4ea2f6a1e9d5aa304","slug":"two-young-men-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
ब्ूयरो/अमर उजाला/पानीपत
Updated Sun, 03 Aug 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजकां की रैली से लौटते समय बापौली-जलालपुर रोड पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवाें को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर जगेश निवासी डाडौला अपने साथी इब्राहीम निवासी रसलापुर के साथ बापौली में आयोजित हजकां की रैली समाप्त होने के बाद बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था।
इसी बीच बापौली-जलालपुर की ओर से आ रहे कैंटर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जगेस राणा तथा इब्राहीम की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगाें ने ने घटना की सूचना बापौली थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई की।
पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सरपंच बबली के पति नरेश कुमार ने बताया कि जगेश घर से रैली में गया था और रैली समाप्त होने के बाद गांव लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। वह अपने पांच भाई-बहनाें में सबसे बड़ा था।