फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two women duped a man of Rs 10 lakh on the pretext of polishing his jewellery.

Panipat News: गहने चमकाने के बहाने दो महिलाओं ने ठगे 10 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Two women duped a man of Rs 10 lakh on the pretext of polishing his jewellery.
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र के बबैल गांव में दो महिलाओं ने गहनों की सफाई करने का झांसा देकर एक महिला से 10 लाख रुपये के सोने चांदी के गहने ठग लिए। दोनों महिलाएं पहले बर्तन बेचने के बहाने उनके घर में आई।
विज्ञापन

दूसरी बार जान पहचान बनाकर महिला को झांसे में लिया और गहनो को धुलवाकर वापस करने की बात कही। झांसे में आई महिला ने अलमारी से गहने निकालकर उन्हें दे दिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। बबैल गांव की मानसी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को बर्तन बेचने वाली दो महिलाएं उनके घर आई और कहा कि सस्ते में बर्तन बेच देंगे। जिस पर उसने दोनों से कुछ बर्तन खरीद लिए। इसके बाद शुक्रवार को वह दोनों फिर से उनके घर पर आई और पानी व चाय पिलाने के लिए कहा। उसने दोनों को चाय पिलाई और वह बात करने लगे। इसी दौरान दोनों महिलाओं ने कहा कि घर में जो गहने रखे हैं उन्हें धुलवा कर नए जैसे कर देंगे।
विज्ञापन

दोनों ने उसे झांसे में लेकर गहने देने के लिए। जिस पर वह उन महिलाओं के झांसे में आ गई और घर में रखे तीन जोड़ी सोनी की बाली, तीन ओम, एक अंगूठी, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, तीन मंगलसूत्र, चांदी के बच्चों के गहने उन्हें दे दिए। जिसमें करीब 55 तोले चांदी और चार तोले चांदी के गहने शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह दोनों महिलाएं वापस नहीं नहीं आई। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिलाओं की तलाश के लिए टीम लगाई गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed