फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two trolleys of goods were confiscated from 60 shops.

Panipat News: 60 दुकानों के बाहर दो ट्रॉली सामान किया जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Two trolleys of goods were confiscated from 60 shops.
पानीपत। नगर निगम ने रविवार काे इंसार बाजार और चाैड़ा बाजार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 60 दुकानों के बाहर से करीब दो ट्रॉली सामान जब्त कर लिया। छुट्टी के दिन शाम के समय एकाएक निगम के अभियान चलाने से दुकानदार और फड़ी लगाने वालों में हड़कंप मच गया। कुछ दुकानदार अपना सामान लेकर भाग गए और कुछ ने अंदर रख लिया। टीम ने इस दौरान सात दुकानदारों के चालान भी किए।
विज्ञापन

नगर निगम के एमई दीपक राणा की देखरेख में पुलिस टीम के साथ रविवार शाम को पौने चार बजे सलारजंग गेट से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इंंसार बाजार देवी मंदिर राेड, इंसार बाजार, बाबा लाल जी मंदिर, चोड़ा बाजार से होते हुए गुरुद्वारा पहली पातशाही से जीटी रोड तक टीम पहुंची। इसके बाद पालिका बाजार से फिर चोड़ा बाजार और इंसार बाजार से होते ही जीटी रोड लालबत्ती चौक पर तक कार्रवाई की। टीम ने इस दौरान कंबल, कपड़े, जूते समेत अन्य सामान जब्त किया। टीम ने सारा सामान ट्रॉली में रख लिया।
विज्ञापन

रविवार को पूरे बाजार में लगी थी फड़ी : नगर निगम ने दिवाली के पास इंसार बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान रेहड़ी व फड़ी वालों जगह ही मांग उठाई थी। नगर निगम एलिवेटेड हाईवे के नीचे उनको स्थायी जगह दी थी। बावजूद इसके बाजार में फिर से अतिक्रमण बढ़ गया था। रविवार को पूरे बाजार में दुकानों के बाहर फड़ी लगा ली थी। बाजार में पूरा दिन निकलने को रास्ता तक नहीं मिल पाया था। नगर निगम ने सूचना के आधार पर शाम के समय कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed