{"_id":"6240cc1cd09fa26d72652c54","slug":"two-tola-chains-were-robbed-from-the-woman-who-came-out-of-the-house-to-get-milk-panipat-news-knl1031065176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध लेने घर से बाहर निकली महिला से दो तोले की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध लेने घर से बाहर निकली महिला से दो तोले की चेन लूटी
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में झपटमारों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आरोपियों ने एक सप्ताह में तीसरी वारदात को अंजाम दिया है। कृष्णपुरा में घर से बाहर दूध लेने बाहर निकली महिला के गले से दो तोले की चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने उपरोक्त मामले की शिकायत किशनपुरा चौकी पुलिस को दी है।
कृष्णपुरा निवासी राजदेवी ने बताया कि 26 मार्च को सुबह नौ बजे वह अपने घर से बाहर दूध लेने के लिए निकली थी। इसी बीच कच्ची फाटक की तरफ से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसके गले से दो तोले की चेन लूटकर फरार हो गए। इसके बाद उसने किशनपुरा चौकी पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन वारदातों को दे चुके अंजाम
वारदात नंबर एक-
कपड़ा कारोबारी संजय खुराना ने बताया कि वह शनिवार की सुबह एक्टिवा से टहलने के लिए निकले थे। जब वह हेलीपेड के सामने बनी यूनियन बैंक के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार हो दो बदमाश और झपट्टा मारकर गले से दो तोले सोने की चेन लूट ली और बरसत रोड की तरफ फरार हो गए। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वारदात नंबर दो-
गांव कुराना निवासी प्राइमरी स्कूल के अध्यापक धर्मवीर ने बताया था कि वह वीरवार रात नौ बजे सेक्टर छह नजदीक महिला थाना के पास घूम रहा था। वह घूमते हुए फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और उसका आईफोन 11 लूटकर फरार हो गए। आरोपी पल्सर बाइक पर सवार थे।