{"_id":"67eef888513ab3369309fa40","slug":"two-students-riding-a-bullet-died-after-being-hit-by-a-scorpio-one-critical-panipat-news-c-244-1-pnp1001-134697-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बुलेट सवार दो छात्रों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बुलेट सवार दो छात्रों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
मतलौडा (पानीपत)। पानीपत-जींद रोड पर नारा गांव के नजदीक स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से बुलेट बाइक सवार बी-फार्मेसी के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें एक तीन बहनों का इकलौता भाई था। तीनों सफीदों के करसिंधू स्थित पीडीएम कॉलेज में पढ़ते थे और बाइक पर कॉलेज से घर आ रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बुलेट उछलकर सड़क किनारे गड्ढों में जा गिरी और स्कॉर्पियो के एयरबैग भी खुल गए। मतलौडा थाना की पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने स्कॉर्पियो के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हादसा वीरवार सुबह करीब 11 बजे का बताया जा रहा है। नारा गांव के जगदीश ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार को मतलौडा अनाज मंडी से अपने गांव मोटरसाइकिल पर जा रहा था। वह गांव में पावर हाउस के नजदीक पहुंचा तो एक स्कॉर्पियो के चालक ने तेज गति में बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को सीधी टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो की टक्कर लगते ही तीनों गिर गए। उसने देखा तो इनमें एक जींद के जिले के झांज कला गांव का रविश मिला। उसकी बहन नारा गांव में सुनील के परिवार में शादीशुदा है। उन्होंने सुनील को सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे तो रविश, उसके साथी सफीदों की राजीव कॉलोनी के सौरभ और पानीपत की दत्ता कॉलोनी के चिराग को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर रविश और सौरभ को मृत घोषित कर दिया और चिराग को रेफर कर दिया। मतलौडा थाना की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है।
तीनों बहनों का इकलौता भाई था रविश
नारा गांव के सुनील ने बताया कि रविश की बहन उनके परिवार में शादीशुदा है। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह नारा सफीदों के करसिंधू स्थित पीडीएम कॉलेज में बी-फार्मेसी द्वितीय वर्ष में पढ़ता था। सौरभ और चिराग भी उसके साथ पढ़ते थे। वे वीरवार को कॉलेज से घर आ रहे थे। इसी समय स्कॉर्पियो चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वर्जन :
नारा गांव के नजदीक स्कॉर्पियो की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हुई है और एक घायल हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों के पोस्टमार्टम करा दिया है। स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पवन कुमार, प्रभारी, थाना पुलिस मतलौडा।