फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two sisters fell into Yamuna canal after being hit by a train in Yamunanagr

Haryana: दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर यमुना नहर में गिरी दो बहनें, एक का शव बरामद

Sun, 13 Jul 2025 03:58 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 03:58 PM IST
सार

ट्रेन से कटकर दो बहनें पश्चिमी यमुना नहर में गिर गईं। इनमें एक का शव गोताखोरों ने नहर से बरामद कर लिया। वहीं, दूसरी बहन की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Two sisters fell into Yamuna canal after being hit by a train in Yamunanagr
मौके पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुना गली के पास रेलवे पुल पर ट्रेन से कटकर दो बहनें पश्चिमी यमुना नहर में गिर गईं। इनमें एक का शव गोताखोरों ने नहर से बरामद कर लिया। वहीं, दूसरी बहन की तलाश जारी है जिसका शव मिला, उसकी कटी हुई एक टांग  रेलवे ट्रैक पर मिली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


बाडी माजरा निवासी कृष्ण लाल ने बताया कविता उम्र 26 साल की रादौर निवासी बहन गीता सुबह 11 बजे ही रादौर से घर पर आई थी। इसके कुछ देर बाद दोनों घर से पुराना रादौर रोड पर सामान लेने की बात कहकर गईं। इसके बाद पता चला कि कविता व गीता जमना गली के पास रेलवे पुल पर ट्रेन की चपेट में आ गईं और दोनों पश्चिमी यमुना नहर में गिर गई हैं। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने नहर में दोनों को डूबते देख पुलिस को सूचना दी। इसकी सूचना मिली तो परिवार व आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। कुछ देर में ही गोताखोर राजीव ने घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नहर से कविता का शव निकाल लिया। घटना के डेढ़ घंटे बाद अभी तक गीता का पता नहीं लग पाया है। जीआरपी से जांच अधिकारी एसआई बौद्धराज ने बताया कि नहर से मिले कविता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, गीता की तलाश अभी जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed