{"_id":"6323946f594b7f6a9631018a","slug":"two-sisters-and-husband-caught-with-two-lakh-rupees-panipat-news-knl1212820147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीपत: हनीट्रैप: दो बहनों और पति को दो लाख रुपये संग हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीपत: हनीट्रैप: दो बहनों और पति को दो लाख रुपये संग हाथों पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। पीड़ित अधेड़ की शिकायत पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दो सगी बहनों और एक के पति को दो लाख रुपये की नकदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। ये महिलाएं स्पा सेंटर में काम करने वाली बताई जा रही हैं।
अधेड़ व्यक्ति की शिकायत के अनुससार एक महिला ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे होटल में बुलाया। जहां वह अपने भतीजे को भी साथ ले गया। महिला अपनी सगी बहन को साथ लेकर आई। यहां चारों ने बीयर भी पी। यहां रात बिताने के बाद अगले दिन सुबह महिला ने पीड़ित से 25 हजार रुपये की डिमांड की। इसपर उसने उसे कुछ रुपये दे दिए। इसके बाद महिला ने उससे दो लाख रुपये की मांग की। बात नहीं बनी तो पुलिस में शिकायत कर अधेड़ और उसके भतीजे के खिलाफ मामला तक दर्ज करवा दिया और समझौते के लिए डिमांड बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दी। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद प्लानिंग के अनुसार पीड़ित ने महिलाओं से गुजारिश की कि अब उनके पास सिर्फ दो लाख रुपये हैं। बाकी की रकम भी वे जल्द अदा कर देंगे। पैसों के लालच में महिलाएं आ गईं और अपने स्कूटी से तय ठिकाने पर पहुंची। पहले तो उन्होंने कई ठिकाने बदले लेकिन बाद में टीडीआई पहुंच पीड़ित की गाड़ी में बैठकर पैसे गिनने लगी। इसके बाद पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ रंगे हाथों उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना चांदनीबाग पुलिस ने प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार प्रवीण को लिया। उनकी मौजूदगी में दोनों महिलाओं और एक आदमी को दो लाख रुपये के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि सगी बहनों और उनमें से एक के पति को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से दो लाख रुपये बरामद करने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।