फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two sides injured due to ground dispute, two brothers injured

जमीनी विवाद के चलते दो पक्षो में मारपीट, सगे भाई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
two sides injured due to ground dispute, two brothers injured
गांव बबैल में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षो में विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष से करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर दो भाईयों पर लाठी डंडो व चाकू से हमला किया। वहीं उनका फोन भी तोड़ दिया। घायलों ने आरोप लगाया कि जब वह सामान्य अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उनका सही प्रकार से मेडिकल नहीं किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सोमबीर पुत्र राममेहर निवासी गांव बबैल ने बताया कि उनका खेती का काम है। उनका भीम सिंह पुत्र बारु राम, नाहर, वजीर, चरण सिंह, उदय, प्रवीन, राहुल,प्रेमो आदि की जमीन के साथ उनकी जमीन लगती है। गत दिनो पहले खसरा न. 178 कम्यूनियूटी सेंटर की निशानदेही व कंस्ट्रक्शन मैटिरियल की जांच के लिए उन्होंने सीएम विंडो पर एक शिकायत दी थी। उपरोक्त खसरा नंबर कम्युनियूटी सेंटर की जगह है । भीम सिंह व उसका परिवार इस रास्ते से आते जाते है, जिसकी वजह से वह रास्ता बंद हो गया। रास्ता बंद होने की रंजिश में भीम सिंह व उसका परिवार रंजिश रखने लगे। गत 19 जुलाई को शाम पांच बजे वह खेत से अपने घर चाय लेने के लिए गया था, जब वह खेत वापस जा रहा था तो भीम सिंह व उसके परिवार ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसका फोन तोड़ दिया। वहीं उसपर चाकू से भी वार किया। सेक्टर 13-17 पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed