फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two shops sealed in illegal market on Jatal Road, six under construction demolished

Panipat News: जाटल रोड पर अवैध रूप मार्केट में दो दुकानें सील, निर्माणाधीन छह को तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Two shops sealed in illegal market on Jatal Road, six under construction demolished
पानीपत। जाटल रोड पर साईंराम नर्सिंग अस्पताल के नजदीक करीब एक एकड़ में दो जगह अवैध रूप से मार्केट बना दी गई। यहां कई लोग दुकान बना ली और कई दुकान बना रहे थे। नगर निगम की टीम ने दो दुकानों को सील कर दिया और करीब छह दुकानों को तोड़ दिया। वहीं तीन कॉलोनियों में सड़कों व गलियों को उखाड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर निगम के एटीपी दीपक राणा, योगेश तोमर और भवन निरीक्षक रिंकू की अगुवाई में टीम मंगलवार को जाटल रोड पर पहुंची। यहां दो जगह आधा-आधा एकड़ में अवैध रूप से मार्केट बनाई थी। निगम ने निर्माणाधीन छह दुकानों को गिरा दिया। वहीं दो दुकानों को निर्माण कार्य पूरा होने पर सील कर दिया। यहां निगम की कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन पुलिसबल ने लोगों को पीछे कर दिया। जिसके चलते निगम की कार्रवाई निर्बाध रूप से चलती रही।
विज्ञापन


बॉक्स
कई कॉलोनियों में की कार्रवाई
नगर निगम की टीम ने इसके बाद शोंधापुर स्थित एक कॉलोनी में कार्रवाई की। यहां करीब चार एकड़ में अवैध रूप से कॉलोनी बनाई गई थी। असंध रोड पर गुप्ता पेट्रोल पंप के नजदीक अवैध निर्माण को गिराया व कॉलोनी में बनाई सड़कों पर कार्रवाई की। निगम की टीम ने इस कॉलोनी में तीसरी बार कार्रवाई की है। विर्क नगर के साथ करीब 13 एकड़ में कॉलोनी काटी जा रही थी। निगम ने यहां सड़कों को उखाड़ दिया। शनि मंदिर के सामने ज्योति नगर फेज-टू में दो एकड़ में कॉलोनी की सड़कों को उखाड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन :


अवैध कॉलोनियों व निर्माण को लगातार तोड़ा जा रहा है। ऐसे निर्माण कार्यों को छोड़ा नहीं जाएगा। कॉलोनाइजरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। भवन शाखा ऐसी कॉलोनियों व कॉलोनाइजरों को सूचीबद्ध की रही है।

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed