फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two Relatives died in accident at panipat

Panipat: बीमार दोस्त का हाल जान लौट रहे जीजा-साले को कार ने मारी टक्कर, दोनों ने मौके पर तोड़ा दम

Fri, 15 Jul 2022 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 15 Jul 2022 01:21 PM IST
सार

रिंकू (30) और अमित (32) गांव शाहपुर में एक बीमार दोस्त का हालचाल जानने गए थे। वह शाहपुर से रात 11:30 बजे घर लौट रहे थे। रिंकू और अमित एक बाइक पर थे। रिंकू का छोटा भाई उनके पीछे चल रहा था। तभी कार ने रिंकू की बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Two Relatives died in accident at panipat
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और मृतक जीजा-साला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मौजीराम पेट्रोल पंप के पास गुरुवार रात करीब 11:30 बजे जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर दोनों गांव शाहपुर से अपने दोस्त की बीमारी का पता लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोपी कार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन


गांव इसराना निवासी अमित पुत्र रामचंद्र ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बड़े भाई रिंकू (30) और जीजा अमित (32) के साथ गांव शाहपुर में एक बीमार दोस्त का हालचाल जानने गए थे। वह शाहपुर से रात 11:30 बजे घर लौट रहे थे। रिंकू और अमित एक बाइक पर थे। जबकि वह दूसरी बाइक पर उनके पीछे पीछे चल रहा था। जब वह मौजीराम पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने भाई की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वह स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा,  जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

नशे में धुत थे कार सवार आरोपी 

अमित ने बताया कि आरोपी कार चालक नशे में धुत थे। कार क्षतिग्रस्त होने के बाद आरोपियों ने फोन कर दूसरी गाड़ी मंगाई और उसमें बैठकर फरार हो गए। क्षतिग्रस्त गाड़ी को मौके पर छोड़ गए, जिसके अंदर से शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह से ससुराल में रहता था जीजा अमित

अमित ने बताया कि उसका जीजा अमित  मूलरूप से जगाधरी का रहने वाला था। माता पिता की मौत के बाद वह पत्नी मीना और तीनों बेटों को साथ लेकर आ गया था और अपनी ससुराल में रहता था। वह एलुमिनियम का काम करता था । 

दो बच्चों का पिता था रिंकू

रिंकू भी शादीशुदा था। उसके दो बच्चे है, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। उसकी इसराना थाना के पास चाय की दुकान है, जिससे वह अपना गुजारा कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed