{"_id":"6733c54941868f3f2a012679","slug":"two-players-of-the-district-won-three-medals-in-athletic-games-panipat-news-c-36-1-sknl1017-132592-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एथलेटिक गेम्स में जिले के दो खिलाड़ी झटके तीन पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एथलेटिक गेम्स में जिले के दो खिलाड़ी झटके तीन पदक
विज्ञापन
अंबाला। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की एथलेटिक गेम्स चैंपियनशिप में अंबाला के दो खिलाड़ियों ने तीन पदक हासिल किए है। अंबाला सिटी के मानव चौक निवासी कुसुम ने जहां 100 मीटर दौड़ व 400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक हासिल किया है, वहीं अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी अंकित ने रिले लड़कों में सिल्वर पदक हासिल किया।
कुसुम के इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उसका चयन सीधा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हो गया है जिसकी तिथि अभी नहीं आई है। यह दोनों ही खिलाड़ी एसए जैन कॉलेज के छात्र हैं और सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में प्रशिक्षण लेते हैं। यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में 8 से 10 नवंबर तक आयोजित हुई थी।
खेलो इंडिया एथलेटिक कोच तेजवीर ने बताया कि कुसुम इससे पहले भी कई पदक हासिल कर चुकी है। बीएससी स्पोर्ट्स प्रथम ईयर की छात्रा कुसुम ने 2023 स्कूल स्टेट में भी गोल्ड व सीनियर स्टेट में सिल्वर व नेशनल रिले में तीसरा स्थान हासिल किया था। इसके अलावा अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी अंकित का यह पहला पदक है।