फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two people, including a Nigerian, arrested for providing bank accounts to cyber fraudsters

Panipat News: साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने के मामले में नाइजीरियन समेत दो गिरफ्तार

Sat, 03 Jan 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 03 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a Nigerian, arrested for providing bank accounts to cyber fraudsters
पुलिस गिरफ्त में नाइजीरियन समेत दो आरोपी । स्रोत : पीआरओ - फोटो : संगठन
पानीपत।साइबर ठगों को बैंक खाते व नकदी निकालकर देने के मामले में नाइजीरियन देश के एक व्यक्ति सहित दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 24 एटीएम कार्ड, 13 पासबुक, 17 चैकबुक, 16 मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, दो डायरी, एक लेपटॉप व छह हजार रुपये की नकदी बरामद हुई हैं। थाना साइबर क्राइम टीम ने वीरवार को तीन दिन की रिमांड के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। यहां से उनको न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। साइबर ठगों ने पानीपत के टीडीआई सेक्टर-23 निवासी प्रेम कुमार से सामान एक्सपोर्ट का व्यापार शुरू कराने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी की थी। थाना साइबर क्राइम में प्रेम कुमार की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी अजय ने बताया कि टीम ने वीरवार को ठग गिरोह के दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अजाब हुसैन निवासी डुहवा बस्ती बिहार हाल दिल्ली व मोसा बांबा निवासी पश्चिम अफ्रीका हाल तिलक नगर दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ आरोपी अजाब हुसैन साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराता था। आरोपी अजाब यूपी निवासी अपने एक दोस्त से दस हजार में बैंक खाते की पूरी किट खरीदकर ठगों को 20 हजार में देता था। आरोपी ने अब तक करीब 90 लोगों के बैंक खाते ठगों को उपलब्ध कराने बारे स्वीकारा।
विज्ञापन


आरोपी मोसा बांबा का काम उक्त खातों से पैसे निकालकर ठगों को देना था। इसके लिए उसे खाते में आई ठगी की राशि में से 25 प्रतिशत हिस्सा मिलता था। आरोपी ने टीडीआई सेक्टर 23 निवासी प्रेम कुमार से ठगी गई चार लाख की नकदी को खाते से निकालकर एक लाख रुपये अपने पास रखकर तीन लाख रुपये आगे ठगों को पकड़ा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed