{"_id":"606b70ca8ebc3e590c0a2009","slug":"two-passenger-trains-departed-for-delhi-ghaziabad-panipat-panipat-news-knl66321449","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, गाजियाबाद के लिए दो पैसेंजर ट्रेनें चलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, गाजियाबाद के लिए दो पैसेंजर ट्रेनें चलीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। रेलवे स्टेशन से दिल्ली और गाजियाबाद के लिए सोमवार को दो पैसेंजर ट्रेन शुरुआत की गई। पानीपत से दिल्ली के लिए ट्रेन चलने से दैनिक यात्रियों को लाभ मिल रहा है। कोरोना नियमों का पालन करने वाले यात्रियों को ही रेलवे स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा है।
दैनिक यात्रियों की जरूरत को देखते हुए रेलवे ने कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए पहली पैसेंजर ट्रेन 22 फरवरी को शुरू कर दी थी। सोमवार को इस ट्रेन से करीब 350 यात्री पानीपत स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुए है। इस ट्रेन के जाने के बाद ही रेलवे ने दो और पैसेंजर ट्रेनों को नई दिल्ली और गाजियाबाद के लिए रवाना किया। सोमवार सुबह 5 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन को नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस ट्रेन में करीब 45 यात्री पानीपत स्टेशन सवार हुए। यह ट्रेन सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंच गई।
दूसरी ट्रेन कुुरुक्षेत्र से चलकर दोपहर 12:40 बजे पानीपत स्टेशन पर पहुंच गई। इस ट्रेन में पानीपत स्टेशन से करीब 82 यात्री सवार हुए। स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे गाजियाबाद के लिए पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया जाएगा। वहीं रेलवे स्टेशन पानीपत में प्लेटफार्म टिकट 30 रुपये का कर दिया गया है। इस टिकट की कीमत पांच रुपये थी। यात्रियों को स्टेशन छोड़ने आने के दौरान परिवार के लोग भी साथ में आते हैं, इस अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए प्लेटफार्म टिकट की कीमत 25 रुपये बढ़ा दी गई है।