फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two of Junaid's associates arrested, had done recce before the deadly attack

Panipat News: जुनैद के दो साथी गिरफ्तार, जानलेवा हमले से पहले की थी रेकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Two of Junaid's associates arrested, had done recce before the deadly attack
पानीपत। सनौली थाना पुलिस ने वीरवार शाम को जुनैद के दो साथी गढ़ी बेसिक निवासी इंसार और शारूक को सनौली कलां चौक से गिरफ्तार किया है। दोनों पर 22 जुलाई में जुनैद के साले नदीम के घर पर हुई फायरिंग की घटना में साथी देने और रेकी करने के आरोप हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सनौली थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि 22 जुलाई को नदीम ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसने अपने जीजा जुनैद पर घर में घुसकर फायरिंग करने के आरोप लगाए लगाए थे। इसके अलावा गांव के ही दो युवकों इंसार और शारूक पर रेकी करने और फायरिंग के समय जुनैद का साथ देने के भी आरोप लगए थे। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। कुछ दिन पहले पुलिस ने जुनैद को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शारूक और इंसार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। वीरवार देर शाम को पुलिस ने सनौली चौक के पास दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी शारूक ने बताया उसकी कई साल पहले नदीम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिस कारण वह नदीम से रंजिश रखे हुए था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद बरामद किए। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश का न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed