फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two motorcycles collided on the New Haridwar Bypass Highway, killing a young man.

Panipat News: न्यू हरिद्वार बाईपास हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Two motorcycles collided on the New Haridwar Bypass Highway, killing a young man.
जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद अंकित के परिजन। सोशल मीडिया
पानीपत। थाना सनौली क्षेत्र में न्यू हरिद्वार बाईपास हाईवे पर छाजपुर गांव के पास शनिवार शाम करीब सात बजे मोटरसाइकिलों की भिड़त में अंकित(25) निवासी कुराड की मौत हो गई। अंकित मोटरसाइकिल पर फैक्टरी से घर जा रहे थे। परिजनों ने दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात चालक पर लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

कुराड गांव के साहिल ने बताया कि उनके चाचा के बेटे अंकित ने शनिवार शाम को उसे फोन कर बताया कि वह फैक्टरी से घर आ रहा है। कुछ देर बाद पड़ोसी सोमबीर ने सूचना दी कि छाजपुर के पास न्यू हरिद्वार बाईपास हाईवे पर अंकित की मोटरसाइकिल को एक दूसरी मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। जिससे अंकित को काफी चोट लगी। सूचना पर वह तुरंत की मौके पर पहुंचे तो देखा कि अंकित का शव हाईवे किनारे पड़ा था। वहीं एक अन्य मोटरसाइकिल भी पड़ी थी। उनका आरोप है कि आरोपी ने लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए टक्कर मारी। जिससे अंकित की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता और भाई की हो चुकी है मौत, पत्नी नौ माह की गर्भवती
साहिल ने बताया कि अंकित के पिता सर्पदंश की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वहीं उनके बड़े भाई सचिन की भी वर्ष 2019 में मौत हो गई थी। अंकित का विवाह हो चुका था और उनके एक बेटा है। वहीं उनकी पत्नी नौ माह की गर्भवती हैं। चिकित्सकों ने एक दो दिन में ही प्रसव का समय दे रखा था। परिवार में खुशियां आने वाली थी। लेकिन, अंकित की मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अजय, प्रभारी थाना सनौली।

सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अजय, प्रभारी थाना सनौली।

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद अंकित के परिजन। सोशल मीडिया

जिला नागरिक अस्पताल में मौजूद अंकित के परिजन। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed