{"_id":"66eb8c14a5960ee71c068e4c","slug":"two-more-dengue-patients-found-number-reaches-18-panipat-news-c-246-1-ymn1002-125556-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 18 तक पहुंची संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 18 तक पहुंची संख्या
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। जिले में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। एक युवक और एक युवती की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों का उपचार शुरू कर दिया। अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 18 तक पहुंच गई।
यमुनानगर में डेंगू तेजी से पैर पसरा रहा है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। बुधवार को जिला मलेरिया विभाग को मरीजों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जांच रिपोर्ट में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 22 वर्षीय युवती और 25 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। दो नए केस मिलने से अब जिले में डेंंगू के मरीजों की संख्या 18 तक पहुंच गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि दो मरीजों की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों का उपचार शुरू कर दिया गया है।
-- -- -- -- -