{"_id":"6a49779b34de071e400b904e","slug":"two-more-accused-arrested-in-hathwala-firing-incident-panipat-news-c-244-1-pnp1001-160049-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हथवाला फायरिंग कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हथवाला फायरिंग कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्तार में जानलेवा हमले के आरोपी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। सीआईए-वन पुलिस ने समालखा क्षेत्र के हथवाला गांव में युवक पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने और लाठी-डंडों से मारपीट करने के मामले में दो और मुख्य आरोपियों हथवाला गांव निवासी कपिल और अंकित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार शाम गुप्त सूचना पर निजामपुर गंदा नाला पुलिया के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने पहले गिरफ्तार किए जा चुके साथियों चुलकाना निवासी रवि उर्फ कमांडो, समालखा की शास्त्री कॉलोनी निवासी सुमित उर्फ बांदरी, डिकाडला निवासी भूपेंद्र, हथवाला निवासी राहुल और बंटी तथा बापौली निवासी आर्यन और लक्की के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
मामला
घर के बाहर खड़े युवक पर की थी फायरिंग
थाना समालखा में हथवाला निवासी रिंकू की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, 30 मार्च की शाम करीब सात बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी एक क्विड कार वहां आकर रुकी, जिसमें राहुल, रवि उर्फ कमांडो और उनके अन्य साथी सवार थे। आरोप है कि रवि और राहुल ने जान से मारने की नीयत से रिंकू पर गोली चला दी। रिंकू ने भागकर अपनी जान बचाई।
शोर सुनकर उसका भाई नीरज, कपिल और मोहित बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद अंकित, कपिल उर्फ मोनी, बंटी, राहुल, मनोज और विशाल ने लाठी-डंडों से परिवार पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिंकू की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।