फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two more accused arrested in case of firing on property dealer

Panipat News: प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 17 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in case of firing on property dealer
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के फौजी नगर में जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुखराना निवासी सन्नी और नौल्था निवासी अजय को सोमवार देर शाम को काबड़ी बाईपास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
मॉडल टाउन निवासी निवासी धर्मराज ने थाना मॉडल टाउन में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि फौजी नगर में उन्होंने एक जमीन खरीदी थी जिस पर कॉलोनी काट रहे हैं। आरोपी तेजवीर व सुनील बार बार जमीन में हिस्सा मांग रहे थे और जान से मारने की धमकी देते रहते थे। उसकी फौजी नगर वाली जमीन पर कब्जा करने की धमकी देते थे। सात सितंबर को सुनील व तेजबीर ने मिलकर उसकी फौजी नगर वाली जमीन पर जेसीबी से गड्ढे खुदवा दिए। आठ सितंबर को जब वह मौके पर पहुंचने तो वहां पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर फायरिंग की दी थी। दो गाली लगने से उनके भाई सुरेंद्र घायल हो गए थे।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने बताया कि इस मामले में एक नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दो अन्य आरोपियों ओमबीर व राजवीर के नाम सामने आए थे। पुलिस ने सोमवार देर शाम को दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed