फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two months later, the cylinder remains unbooked, and delivery messages remain undelivered even six days after delivery.

Panipat News: दो महीने बाद भी सिलिंडर नहीं हो रहा बुक, डिलीवरी का मैसेज मिलने के छह दिन बाद भी नहीं मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Two months later, the cylinder remains unbooked, and delivery messages remain undelivered even six days after delivery.
पानीपत। गैस कंपनियों की बुकिंग प्रणाली और एजेंसियों की डिलीवरी पर प्रश्न उठने लगे हैं। उपभोक्ता कंपनी और एजेंसी के खिलाफ शिकायत करने लगे हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की हेल्पलाइन नंबर पर मंगलवार को एक ही दिन में छह शिकायतें मिली हैं। इनमें ज्यादातर शिकायतें सिलिंडर बुक न हो पाने की हैं। लोगों का आरोप है कि दो महीने बाद भी सिलिंडर के लिए ओटीपी नहीं मिला है। वहीं मैसेज के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने पर्याप्त गैस सिलिंडर होने का दावा किया है।
विज्ञापन

पश्चिमी एशिया के देशों में तनाव के बाद गैस की आपूर्ति के लिए बिगड़ी व्यवस्था आज भी सुधर नहीं पाई है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दावों के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है। लोग एजेंसी और गोदाम पर सिलिंडर के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं। होम डिलीवरी नहीं होने पर लोगों को सिलिंडर सिर पर उठाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
कंपनी व एजेंसी के खिलाफ लोगों ने दी शिकायत
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से लोगों ने शिकायत करनी शुरू कर दी हैं। नांगल खेड़ी के नागेंद्र ने बताया कि उन्होंने दिसंबर महीने में सिलिंडर भरवाया था। नियमानुसार 25 या 35 दिन में सिलिंडर भर जाना चाहिए। वे ऑनलाइन बुकिंग करते हैं तो ओटीपी नहीं आ रहा है। वे एजेंसी के भी चक्कर काट चुके हैं। उझा गांव के रमेश ने बताया कि उन्होंने जनवरी महीने में सिलिंडर लिया था। अब उनको सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। एजेंसी पर ठीक से बात तक नहीं की जाती है। दत्ता कॉलोनी की सीमा ने बताया कि उन्होंने 22 मार्च को सिलिंडर बुक कराया था। उनके पंजीकृत नंबर पर 24 मार्च को सिलिंडर डिलीवरी का संदेश आया जबकि उनको सिलिंडर नहीं मिला है। कंपनी में फोन करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
हेल्पलाइन नंबर
डीएफएससी दिव्या ने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी आती है तो कंट्रोल रूम नंबर : 0180-2653850 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह नंबर सुबह आठ से सायं आठ बजे तक उपलब्ध है।


वर्जन :
जिले में एलपीजी की सप्लाई सामान्य है। किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। आमजन को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। लोग किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक गैस सिलिंडर बुकिंग करने से बचें।

डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed