फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two miscreants who provided weapons to Kaushal Chaudhary gang arrested

गुरुग्राम के ध्यानार्थ : कौशल चौधरी गैंग को हथियार उपलब्ध कराने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who provided weapons to Kaushal Chaudhary gang arrested
पानीपत। कौशल चौधरी गैंग को हथियार उपलब्ध कराने वाले दो बदमाशों को पानीपत सीआईए टू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाश पानीपत के चौटाला रोड पर अपनी कार में बैठे थे। इनको सीआईए टू ने गुप्त सूचना पर पकड़ा। इनके बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अवैध हथियार लेकर कार में बैठे हैं। इन दोनों को सीआईए टू ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस इनसे कौशल गैंग के अगले टारगेट के बारे में पता करेगी। इसके अलावा हथियारों के मुख्य तस्कर के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने लघु सचिवालय स्थित पुलिस सभागार में पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले का पटाक्षेप किया है। उन्होंने बताया कि सीआईए टू की टीम मंगलवार शाम को सिवाह बस स्टैंड के पास गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि चौटाला रोड पर दो युवक कार में अवैध हथियार लेकर बैठे हैं। सीआईए टू की टीम मौके पर पहुंची और कार सवार युवकों को हिरासत में लिया। इनकी पहचान राजीव उर्फ राजू निवासी गौच्छी गांव झज्जर व धीरज निवासी राजीव कॉलोनी, करनाल के रूप में हुई। राजीव फिलहाल गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में किराए पर रहता है। इनकी तलाशी लेने पर राजीव उर्फ राजू के पास से एक 30 बोर देसी पिस्टल व दो गोलियां मिली। धीरज के पास से देसी पिस्तौल मिली। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वह कौशल चौधरी गैंग के लिए काम करते हैं। उनका मुख्य काम गैंग के सदस्यों को हथियार उपलब्ध कराना है। फिलहाल दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स

दोनों की जेल में हुई थी दोस्ती
आरोपी राजीव उर्फ राजू पर झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम व दिल्ली में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट व लूट की वारदातों के छह मामले दर्ज हैं। आरोपी धीरज पर गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट के तीन मामले दिल्ली में दर्ज हैं। दोनों आरोपी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। आरोपी राजीव उर्फ राजू सात माह पहले व आरोपी धीरज तीन माह पहले जेल से बेल पर बाहर आया था। दोनों जेल में दोस्त बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

लॉरेंस बिश्नोई की जान का दुश्मन बना कौशल
कौशल चौधरी गुरुग्राम का बड़ा गैंगस्टर है। वह बंबीहा व नीरज बवाना ग्रुप से जुड़ा है। कौशल चौधरी पर लॉरेंस बिश्नोई के खास दोस्त विक्की मिंदूखेड़ा की हत्या का भी आरोप है। टिल्लू ताजपुरिया की जेल में हत्या के बाद कौशल चौधरी अपने विरोधी लॉरेंस बिश्नोई से हत्या का बदला लेना चाहता है। कौशल चौधरी गैंग इस वक्त प्रदेश भर में एक्टिव है। पुलिस की उसकी गैंग पर कड़ी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed