फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two ministers made students aware in the foundation program

Panipat News: बुनियाद कार्यक्रम में दो मंत्रियों ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two ministers made students aware in the foundation program
पानीपत/मतलौडा। मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम का व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए पूरे हरियाणा में जागरूकता अभियान के तहत खंड स्तर पर सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। समालखा व इसराना खंड में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा चुके हैं। वहीं, शनिवार को मतलौडा के सरस्वती कॉलेज ऑफ एजुकेशन में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में कक्षा आठवीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं, विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक विद्यालय से एक टीजीटी शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुआ। जिले के पांच खंडों में सेमिनार किए जाएंगे।
विज्ञापन

सेमिनार में पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे। पहली बार खंड के किसी कार्यक्रम में प्रदेश के दो मंत्री शामिल रहे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक नियुक्ति से पहले कई टेस्ट के दौर से गुजरते हैं। हालांकि निजी शिक्षण संस्थाएं अच्छा कार्य कर रही है लेकिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों में दक्षता है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश को विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया और कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों में हर बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा कर विद्यार्थियों का कौशल बढ़ाने पर जोर दे रही है।
विज्ञापन



पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को जरूरी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। बहुत से आईएएस, आईपीएस अधिकारी, इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिकों ने सरकारी स्कूलों में पढ़कर अपने मुकाम को हासिल किया है। इसलिए छात्र सरकारी स्कूल में पढ़कर भी अपने मुकाम को हासिल कर सकता है। बुनियाद और सुपर-100 जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आकर्षण का केंद्र रही बुनियाद की रंगोली
सरस्वती कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ड्राइंग शिक्षक प्रवीण कुमार व टीम द्वारा बुनियाद व सुपर-100 के लिए बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। जीएमएस जोशी से डाइंग शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि रंगोली को जीएसएसएस कालखा से नीरज सैनी, जीएमएस थिराना से नरेश पांचाल तथा जीएसएसएस सुताना से अनिल के सहयोग से दो दिन की मेहनत से तैयार किया गया है।


प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है बुनियाद
बुनियाद कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार की ओर से विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया नींव कार्यक्रम है। बुनियाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना व उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण की नींव डालना है। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 के चयन के लिए विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करेगा। बुनियाद कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए हैं, जिन्होंने 8वीं कक्षा सरकारी स्कूल से पास की हो व सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 10वीं कक्षा राजकीय विद्यालय से पास की हो।

सेमिनार के आगामी कार्यक्रम
बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम के व्यापक प्रचार के लिए शनिवार को मडलौडा खंड में जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इससे पहले गत 23 नवंबर को समालखा और 25 नवंबर को इसराना में जागरूकता सेमिनार आयोजित किए जा चुके हैं। वहीं, आगामी 13 दिसंबर को पानीपत और 14 दिसंबर को बापौली में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया जाएगा।


2018 में हुई थी योजना की शुरूआत

स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने विकल्प संस्थान रेवाड़ी के सहयोग से 2018 में सुपर-100 योजना शुरू की थी। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में पानीपत जिले में प्रत्येक खंड में स्थापित बुनियाद केंद्रों पर कक्षा 9वीं और 10वीं के करीब 250 विद्यार्थी विकल्प संस्थान की ओर से बॉडकास्ट लाइव और रिकॉडेड लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं।



बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम एक नजर में-

- इन योजनाओं के तहत, सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग दी जाती है।

- इन योजनाओं के ज़रिए, छात्रों को इंजीनियर और डॉक्टर बनने का मार्ग प्रशस्त किया जाता है।

- मिशन बुनियाद योजना के तहत, नौवीं कक्षा के छात्रों को एनडीए, एनटीएसई और ईवीपीवाई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।

- मिशन बुनियाद कार्यक्रम का मकसद, सीनियर सेकेंडरी छात्राओं के लिए डिजिटल लर्निंग इंफ़्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करना है।

- सुपर-100 कार्यक्रम को बढ़ाकर सुपर-600 कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed