फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two members of the snatching gang arrested, two mobile phones recovered

Panipat News: झपट्टामार गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two members of the snatching gang arrested, two mobile phones recovered
पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने झपट्टामार गिरोह के दो गुर्गों मिर्जापुर गांव निवासी अंकुश और यूपी के शामली जिले के गांव टिडू खेड़ा निवासी जगत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने सोमवार शाम को दोनों को देवीलाल पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार कि सोमवार शाम को टीम को सूचना मिली थी कि देवीलाल पार्क के पास दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। दोनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही टीम ने दबिश देकर दोनों जगत सिंह और अंकुश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक नवंबर को अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक नवंबर की शाम को सेक्टर 25 में एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया था। इसके साथ ही दो माह पहले औद्योगिक सेक्टर 29 क्षेत्र में एक अन्य मोबाइल स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और महंगे फोन रखने का शौक है। महंगे मोबाइल का शौक पूरा करने के लिए चारों ने मिलकर बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल स्नेचिंग करने की उक्त वारदातों अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed