फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two members of bike thief gang arrested, seven bikes recovered

बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two members of bike thief gang arrested, seven bikes recovered
सीआईए वन ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार रात को नाकाबंदी कर रामस्वरूप चौक से दो बाइक चोरों को पकड़ा है। इन्होंने बाइक चोरी की सात वारदात में कबूलनामा किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर सातों बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को गुप्त सूचना पर उनकी टीम ने रामस्वरूप चौक पर नाकाबंदी कर भारत नगर निवासी सुनील कुमार व हरिनगर निवासी तरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। टीम को सूचना मिली थी कि यहां दो युवक चोरी की बाइक पर गैस गोदाम से रामस्वरूप चौक की ओर आ रहे हैं। इसी सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची। यहां बाइक पर आए दो युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर वो आना कानी करने लगे। सख्ती से पूछताछ की तो इन्होंने बताया कि ये बाइक उन्होंने 20 दिन पहले असंध रोड स्थित निजी अस्पताल के बाहर से चोरी की थी। इनसे गहनता से पूछताछ में पता चला इन्होंने बाइक चोरी की सात वारदात को अंजाम दिया है। ये दोनों नशे के आदी हैं लत को पूरा करने के लिए ये वारदात को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने सारी मोटरसाइकिल सेक्टर आठ में खंडहर पड़ी बिल्डिंग में छिपाकर रखा था। इनकी निशानदेही पर सात बाइक बरामद कर ली गई। ये बाइक असंध रोड स्थित निजी अस्पताल के बाहर से, पेप्सी प्लांट के पास से, नलवा कॉलोनी से, सेक्टर सात से चोरी की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed