फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two man done loot from ola cab driver

एयरपोर्ट से बुक कर ओला ड्राइवर को मुरथल के पास बनाया बंधक, पानीपत में कार पलटने से बची लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
two man done loot from ola cab driver
दिल्ली एयरपोर्ट से दो बदमाशों ने ओला एप के जरिए सोनीपत स्थित मुरथल के लिए कैब बुक की और मुरथल पहुंचने पर बदमाशों ने कैब चालक को पिस्तौल के बल पर बंधक बना लिया। जब चालक ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो बदमाशों ने तीन फायर किए, जिस कारण कार असंतुलित होकर पलट गई। इस दौरान दोनों बदमाश भाग निकले। आसपास के लोगों ने ड्राइवर को कार से निकाला और पुलिस को खबर देकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को इस मामले में शिकायत मिल गई है, बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब पौने दो बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुग्राम निवासी ओला ड्राइवर मोहम्मद शकील ने बुक की गई एक राइड को स्वीकार कर लिया। उसने एयरपोर्ट से दो युवकों को पिक किया। यह राइड सोनीपत के मुरथल तक बुक की गई थी। रात करीब तीन बजे शकील दोनों युवकों को लेकर मुरथल पहुंचा। इस दौरान दोनों युवक शकील को पहले थोड़ा और आगे कहकर सूनसान जगह पर आए और कार रोकते ही उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। दोनों ने शकील के हाथ और पैर बांधकर कार की पीछे की सीट पर धकेल दिया और एक बदमाश ने पीछे की सीट पर जाकर उसे गन प्वाइंट पर ले लिया, जबकि दूसरा बदमाश कार चलाने लगा। दोनों ने शकील को बुरी तरह से पीटा और पानीपत की ओर से चल दिए। रास्ते में कार का ईंधन खत्म होने पर बदमाश एक पेट्रोल पंप में पहुंचे, लेकिन पेट्रोल पंप कर्मी को देखते ही शकील ने शोर मचा दिया, जिस पर दोनों ने कार फिर से भगाई। दोनों बदमाशों ने शकील को पीटा और दो बार गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन तीसरी बार में गोली कार की छत से टकराई और कार धुआं फैल गया।
विज्ञापन

धुआं फैलते ही कार चला रहे बदमाश का संतुलन बिगड़ा और पट्टी कल्याणा के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बदमाश कार पलटने के कुछ देर बार कार से निकलकर भाग गए। इस दौरान भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ओला ड्राइवर को कार से बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि जीरो एफआईआर दर्ज केस को दिल्ली के वसंत कुंज थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। कार से एक जैमर भी बरामद किया है, जिसे भी दिल्ली पुलिस को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बोला, कार पलटने की वजह से बचा...
गुरुग्राम निवासी पीड़ित मोहम्मद शकील नपे बताया कि वह पिछले पांच साल से स्विफ्ट डिजायर ओला में चला रहा है। ऐसा पहली बार हुआ। कार पलटने की वजह से बच गया और कार लूट होने से बच गई। उसने बताया कि दो युवकों को दिल्ली एयरपोर्ट एयरपोर्ट के पास महिपालपुर पिक किया था। उन्हें मुरथल छोड़ना था। मुरथल पहुंचने पर उससे किराया मांगते मारपीट की। मुंह मेें रुमाल ठूंस कर हाथ पैर बांध दिए और कार में पीछे की सीट पर डाल लिया। पेट्रोल पंप तक आते-आते उसके बंधन ढीले हो गए और बचाने के लिए आवाज लगाई। जिस पर बदमाशों के हाथापाई हुई और दो बाद गोली नहीं चला पाने के बाद तीसरी बार में गोली कार की छत पर लगी, जिससे धुआं उठा और कार पलट गई।
बदमाशों के पास था जैमर, मोबाइल नहीं कर रहे थे काम, पुलिस ने बरामद किया
पीड़ित ने बताया कि आरोपी जैमर लेकर आए थे, पीड़ित ने अपने हाथ पांव खोलकर अपने भाई को फोन मिलाने का प्रयास किया, लेकिन किसी के पास कॉल नहीं लग पाई, उसके बाद जब गाड़ी पलटी तो आरोपी भाग गए और अपना जैमर छोड़ गए। स्थानीय लोग उसे निकाले आए और उन्होंने पुलिस को कॉल लगाने का प्रयास किया,लेकिन उनका नहीं मिल पाया। उसके बाद उन्होंने गाड़ी की तलाश की और उससे जैमर निकाला, जिसको स्वीच ऑफ करने के बाद पुलिस को कॉल लगाया और घटना की सूचना दी।
तीन हजार रुपये और एक एटीएम कार्ड ले गए बदमाश, बाकी कार में रह गया
पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने मुरथल से चलने के बाद ही उससे दो एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये छीनकर अपने जेब में डाल लिए। वहीं, अंत में गाड़ी पलटने के बाद आरोपी पैसे और एक एटीएम कार्ड लूटकर फरार हो गए। वहीं, मोबाइल फोन और एक एटीएम कार्ड गाड़ी में ही मिला। इसी के साथ ही 1300 रुपये गाड़ी का किराया था, वह भी नहीं दिए।
ओला ड्राइवर डेबिट कार्ड से कराई पेेट्रोल पंप पर पेमेंट, नहीं डलवा पाए पेट्रोल
ओला ड्राइवर शकील ने बताया कि बदमाशों ने पहले ही डेबिट कार्ड छीनकर पिस्तौल के बल पर पासवर्ड पूछ लिया था, वहीं जब वह पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो बदमाशों ने कार्ड से पहले 2000 की पेमेंट कराई, इसी बीच उसने पेट्रोल पंप कर्मी को बचाव की आवाज लगाई तो बदमाशों ने बिना पेट्रोल डलवाए ही कार भगा ली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने घायल युवक का सामान्य अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ित की तरफ से शिकायत मिली है, जल्द ही केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हरविंद्र, प्रभारी, समालखा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed