{"_id":"efb6a413dc72e80acd8d1dc050f80881","slug":"two-man-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते दो बदमाशों को काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की योजना बनाते दो बदमाशों को काबू
अमर उजाला पानीपत
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने लूट की योजना बनाते दो बदमाशों को काबू किया है। बदमाशों ने पुलिस पार्टी के एक हवलदार को ही घेर लिया। वे जाटल रोड रेलवे फाटक पर राहगीरों से लूट की नीयत में बैठे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
मॉडल टाउन चौकी पुलिस ने बीती देर रात को जाटल रोड रेलवे फाटक के पास बदमाशों का राहगीरों से लूट की योजना में बैठे होने की सूचना मिली। एएसआई दिलबाग सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई। एक हवलदार को सिविल वर्दी में आगे भेज दिया और एएसआई दिलबाग सिंह और दो अन्य कर्मी पीछे रह गए। सिविल वर्दी पहने हवलदार जाटल रोड पर रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो दो बदमाशों ने उसको घेर लिया। उसके आवाज देने पर एएसआई दिलबाग सिंह और दो अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और पुलिसकर्मियों ने दोनों बदमाशा को काबू कर लिया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में दोनों की पहचान सौंधापुर निवासी राहुल उर्फ दीपक व गौरव उर्फ गौरी के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को काबू किया और पुलिस चौकी ले गए। थाना मॉडल टाउन पुलिस में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और कोर्ट में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वर्जन
पुलिस को बीती देर रात को जाटल रोड रेलवे फाटक के पास कुछ लोगों के लूट की योजना बनाने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और बदमाशों ने पुलिसकर्मी को भी घेर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दिलबाग सिंह, एएसआई, मॉडल टाउन चौकी पुलिस पानीपत