{"_id":"6987a9af87f2041b4c0e748d","slug":"two-lawyers-clashed-during-judicial-proceedings-in-court-notices-issued-to-both-panipat-news-c-244-1-pnp1001-151844-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कोर्ट में न्यायिक कार्यवाही के दौरान भिड़े दो वकील, दोनों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कोर्ट में न्यायिक कार्यवाही के दौरान भिड़े दो वकील, दोनों को नोटिस
विज्ञापन
समालखा। उपमंडल की एक कोर्ट में न्यायिक कार्यवाही के दौरान दो वकील आपस में भिड़ गए। दोनों में शुरू हुई तीखी बहस हाथापाई तक पहुंच गई। समालखा बार एसोसिएशन ने दोनों को नोटिस जारी किया है।
मामला चार फरवरी का बताया जा रहा है। एसीजे एसडी की कोर्ट में एक केस में गवाही चल रही थी। कोर्ट ने गवाही रिकॉर्ड करने के लिए एलसी (लोकल कमिश्नर) नियुक्त किया था। दोपहर के खाने से पहले गवाही चल रही थी। एक पक्ष के वकील की अनुपस्थिति में मुख्य परीक्षा रिकॉर्ड कर ली गई। जब संबंधित वकील कोर्ट में पहुंचे तो दूसरे पक्ष के वकील ने उन पर कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया, इससे भड़के एक वकील ने दूसरे को थप्पड़ मार दिया। दूसरे ने भी इसका जवाब दिया। दोनों वकीलों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। समालखा बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक रावल ने बताया कि दो वकीलों के बीच कोर्ट में बहस हो गई थी। दोनों से पक्ष जाना गया है। इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।