फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two lakh rupees stolen from Diggy by putting chilli powder in shopkeeper's eyes

Panipat News: दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर डिग्गी से दो लाख रुपये चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees stolen from Diggy by putting chilli powder in shopkeeper's eyes
समालखा। दुर्गा कॉलोनी निवासी एक दुकानदार से लिफ्ट लेकर दो बदमाशों ने उसकी एक्टिवा से दो लाख रुपये चोरी कर लिए।आरोपियों ने रास्ते में दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर वारदात को अंजाम दिया। समालखा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के बिशन रामपुर निवासी विश्वनाथ कुमार ने बताया कि वह समालखा की दुर्गा कॉलोनी में रहता है और एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर है। उसकी घर के सामने ही करियाणा की दुकान भी है, जिसको उसकी पत्नी संभालती है। छुट्टी के कारण वो भी रविवार को दुकान पर था। तभी दोपहर तीन बजे दो युवक दुकान पर सामान लेने आए। इस बीच उसकी पत्नी दुकान पर आ गई। तभी दुकान से दो लाख रुपये स्कूटी की डिग्गी में डालकर वह जाने लगा। इस बीच दोनों युवकों ने गांव पट्टीकल्याणा तक लिफ्ट मांगी। वह दोनों को एक्टिवा पर बैठाकर चल पड़ा। आरोप है कि समालखा से निकलने के बाद रास्ते में सीएनजी पंप और 70 माइल स्टोन ढाबा के बीच उसकी आंखों में जलन हुई। उसे महसूस हुआ जैसे आंखों में मिर्ची पड़ गई है। उसने एक्टिवा रोक कर पानी से आंखों को साफ किया। इसके बाद वे वहां से फिर से चल पड़े। पट्टीकल्याणा पुल के पास दोनों युवकों को छोड़ दिया। कुछ देर बाद स्कूटी की डिग्गी देखी तो दो लाख रुपये चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed