{"_id":"600b3f6b8ebc3e2e3d59f97a","slug":"two-lakh-rupee-and-jwellary-stolen-from-home-panipat-news-knl586263106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ के जवान के घर से 2 लाख रुपये कैश, 7 तोले सोने के जेवर व आधा किलो चांदी के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ के जवान के घर से 2 लाख रुपये कैश, 7 तोले सोने के जेवर व आधा किलो चांदी के जेवर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दियों में चोर पूरी तरह से चुस्त है। आए दिन शहर में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वीरवार रात को चोरों ने विकास नगर में सीआईएसएफ जवान के घर के ताले तोड़कर अलमारी से 2 लाख रुपये कैश, 7 तोले सोने के जेवर व आधा किलोग्राम चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के वक्त परिवार रिफाइनरी टाउनशिप में गया था। अब परिवार की ओर से चांदनी बाग थाना पुलिस में शिकायत दी गई है, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
घनश्याम निवासी विकास नगर सीआईएसएफ में सिपाही है। उसकी रिफाइनरी में ड्यूटी है। दिसंबर माह में वो सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसका रिफाइनरी अस्पताल में ही ईलाज चल रहा है। रिफाइनरी से घर आने जाने में परेशानी होती थी। इसलिए घनश्याम 12 दिसंबर को अपनी पत्नी सुनीता बेटे दीपांशू और बेटी दीप्ति को अपने साथ ले गया था। पत्नी सुनीता सप्ताह में एक-दो बार आकर घर की देखरेख कर जाती थी। बुधवार को सुनीता यहां घर आई थी। शाम को वापस रिफाइनरी चली गई थी। शुक्रवार सुबह उनके पास पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके मकान के ताले टूटे हुए हैं। वो सूचना पाकर घर आए। यहां कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी से दो लाख रुपये कैश, 7 तोले के सोने के जेवर, आधा किलोग्राम चांदी के जेवर चोरी थे। चोरी की वारदात को दो चोरों ने अंजाम दिया। दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोर वीरवार रात को 12.17 बजे घर में घुसे और 3 बजे तक घर में रहे है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।