फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two killed in Panipat: Truck crushes mother and son riding a motorcycle, the deceased was the only son in the

पानीपत में दो की मौत: ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को कुचला, मृतक परिवार का इकलौता था बेटा

Fri, 21 Feb 2025 05:11 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Feb 2025 05:11 PM IST
सार

संदीप की आयु तीन साल थी। तब उसके पिता धर्मेंद्र की मौत हो गई थी। मुकेश ने छह साल पहले बड़ी बेटी डिंपी की हसनपुर गांव में शादी की थी। अब परिवार में कमाने वाला संदीप ही था। परिवार उस पर ही निर्भर करता था।

विज्ञापन
Two killed in Panipat: Truck crushes mother and son riding a motorcycle, the deceased was the only son in the
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने दिल्ली-पानीपत लेन पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मां बेटे के शव के लोथड़े 50 मीटर तक सड़क पर बिखर गए। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


राहगीरों ने दोनों के शवों को चादर से ढका और इस हादसे की सूचना सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया और शवों की शिनाख्त कर इनके परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन


उदेशीपुर गांव निवासी सन्नी ने बताया कि उसका चचेरा भाई संदीप (21) अपनी मां मुकेश (44) के साथ सिवाह गांव में अपनी मौसी संतोष के घर आ रहा था। दोनों अपने घर से शुक्रवार सुबह नौ बजे चले थे। वह 10 बजे जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने पहुंचे तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। संदीप सोनीपत में एक होटल में नौकरी करता था। वह बीए तृतीय वर्ष का छात्र भी था। पिता धर्मेंद्र की 18 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। संदीप की बड़ी बहन डिंपी की हसनपुर गांव में शादी हो चुकी है। संदीप परिवार का इकलौता वारिश था और घर में कमाने वाला भी इकलौता था। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

तीन साल की उम्र में पिता को खोया, अब मां के साथ हुई मौत
संदीप की आयु तीन साल थी। तब उसके पिता धर्मेंद्र की मौत हो गई थी। मुकेश ने छह साल पहले बड़ी बेटी डिंपी की हसनपुर गांव में शादी की थी। अब परिवार में कमाने वाला संदीप ही था। परिवार उस पर ही निर्भर करता था। इसलिए उसने पढ़ाई के साथ साथ सोनीपत के एक निजी होटल में वेटर की नौकरी शुरू की थी। वह बीए तृतीय वर्ष का छात्र था और सरकारी नौकरी की भी तैयारी कर रहा था। अब संदीप व उसकी मां मुकेश की सड़क हादसे में मौत हो गई है। संदीप की दादी की आयु 90 वर्ष से अधिक है। चलने व सुनने में असमर्थ है।


आरोपी ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार करेंगे- प्रभारी
सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई थी। दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।जल्द उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed