फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two including a woman arrested for firing on Haryana farmers

Panipat News: हरियाणा के किसानों पर फायरिंग के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Two including a woman arrested for firing on Haryana farmers
सनौली। यूपी-हरियाणा की सीमा पर हरियाणा के गांव रिशपुर में किसानों के साथ मारपीट व फायरिंग के मामले में पुलिस ने गांव से एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी। आरोपी घरों के ताले लगाकर भाग गए हैं। सनौली थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव रिसालू निवासी नरेंद्र ने बताया कि यूपी के कैराना क्षेत्र के गांव मवी से लगते रिशपुर गांव में उनकी 15 एकड़ जमीन है। जहां सोमवार को धान की पौध लगाई जा रही थी। इसी दौरान गांव मवी गांव के रमेश, रामरतन, गुरदीप, दीपक, राजेश व अमित अपने साथ 25-30 अज्ञात को लेकर ट्रैक्टर, स्कॉर्पियो गाडी और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उनके खेत में पहुंचे और जुताई शुरू कर दी। नरेंद्र ने बताया कि यह जमीन उनके पिता राजपाल, ताऊ रमेश और ताऊ धर्मबीर के नाम पर है। जिस पर उनका परिवार 2011 से खेती कर रहा है। आरोप है कि दूसरा पक्ष उन्हें खेती करने से रोकता है। सोमवार को भी दूसरे पक्ष ने उसकी फसल को बर्बाद कर दिया था। यही नहीं मारपीट करते हुए तमंचों से फायरिंग की थी।
विज्ञापन

सनौली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। छह आरोपियों को नामजद करते हुए 25-30 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मवी गांव में दबिश दी थी। जहां से दो आरोपी निर्मला और सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपी गांव से भाग गए। पुलिस ने बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---वर्जन
रिशपुर में फायरिंग के मामले में एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों आरोपियों न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बाकी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

-विनोद कुमार, थाना प्रभारी सनौली थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed