फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two hours of roadways died down flywheel

दो घंटे थमेगा रोडवेज का चक्का

Sun, 29 Dec 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 29 Dec 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
पानीपत में रोडवेजकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर चक्का जाम करने की चेतावनी दी और इस बार 15 जनवरी को दो घंटे चक्का जाम करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी की बैठक शनिवार को रोड़ धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा ने की और संचालन महासचिव रमेश सैनी ने किया। इसमें प्रदेश की डिपो और सब डिपो के पदाधिकारी शामिल हुए और पिछले विरोध प्रदर्शन की समीक्षा करने के साथ भविष्य के संघर्ष की रणनीति बनाई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोडवेज यूनियन अपनी जायज मांगों को लगातार सरकार के सामने रख रही है और कई बार विरोध भी जता चुकी है। लेकिन सरकार यूनियन की मांगों की लगातार अनदेखी बरत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूनियन प्रदेश में 3519 मार्गों पर प्राइवेट परमिट देने का विरोध कर रही है। यूनियन का यह संघर्ष जनता के हित में है। उन्होंने कहा कि यूनियन सरकार की अनदेखी से 15 जनवरी को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक दो घंटे हड़ताल कर प्रदर्शन करेगी।

इसको लेकर एक से 15 जनवरी तक डिपो और सब डिपो स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दिन केा लेकर रोडवेजकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी फैसला ले सकते हैं।


इस मौके पर रमेश सैनी, पवन, राजकुमार शर्मा, जगदीश राठी, लालचंद, बलवान सिंह, सुरेंद्र राणा सतीश शर्मा, ताराचंद, जयसिंह चौहान, महेंद्र मोहाली, राजपाल, अशोक शर्मा और  सुनील कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed