फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two friends who went to Sonipat friend's wedding went missing

सोनीपत दोस्त की शादी में गए दो दोस्त लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two friends who went to Sonipat friend's wedding went missing
लापता दोस्त। - फोटो : Panipat
गांव सिवाह से सोनीपत दोस्त की शादी में जाने की बात कहकर घर से निकले दो दोस्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों के मोबाइल भी बंद हैं। परिजनों ने सेक्टर 29 थाना पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत देते हुए उन्हें तलाश करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव सिवाह निवासी जाकिर ने बताया कि उसका बेटा इमरान (18) अपने दोस्त सचिन (19) पुत्र कृष्ण के साथ 18 अगस्त को सोनीपत में दोस्त की शादी होने की बात कहकर निकला था। कहा था कि वे दो दिन में घर लौट आएंगे। उन्होंने 21 अगस्त को इमरान को फोन किया तो वह बंद मिला। इसके बाद उन्होंने सचिन के फोन पर कॉल की तो उसका भी मोबाइल बंद मिला। वह दोनों की तलाश करते हुए सोनीपत पहुंचे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। फिर उन्होंने इमरान और सचिन के दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। अंत में उन्होंने सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत देते हुए दोनों की तलाश करने की मांग की।
विज्ञापन

ढाई साल बाद मामा के घर से लौटा था इमरान
इमरान के पिता ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसका बेटा इमरान अपने मामा के घर पर रहकर अपनी शिक्षा पूरी कर रहा है। इसी साल उसने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। वह ढाई साल बाद 20 दिन पहले ही पानीपत आया था। वहीं दूसरी ओर सचिन दो भाइयों में बड़ा है। उसके पिता की गांव में पंक्चर की दुकान है। सचिन अपने पिता के साथ रहकर दुकान संभालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, दोनों के मोबाइल ट्रेसिंग पर लगवा दिए है, जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर अंकित नांदल, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed