फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two friends studying in the first year of graduation committed suicide by consuming poisonous substance in the hotel.

Panipat News: स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले दो दोस्तों ने होटल में जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two friends studying in the first year of graduation committed suicide by consuming poisonous substance in the hotel.
पानीपत। स्नातक में पढ़ने वाले सोनीपत के मदीना गांव के दो दोस्तों ने जीटी रोड पर आइटीआई के नजदीक रॉयल होटल में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने रविवार शाम करीब सवा पांच बजे कमरा बुक किया था। इसके बाद सोमवार की सुबह साढ़े 11 बजे तक जब कमरा नहीं खुला तो होटलकर्मियों को शक हुआ। फिर होटल संचालक ने पुलिस की मौजूदगी में दोपहर के समय मास्टर-की से लॉक खोला तो दोनों के शव बेड पर पड़े हुए थे। उनके पास में ही सल्फास की गोली पड़ी थी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए हैं। मृतकों की शिनाख्त अमन-19 और साहिल-19 के रूप में हुई। दोनों स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र थे।
विज्ञापन

सोनीपत के मदीना गांव निवासी सीमा ने बताया कि गांव में करीब डेढ़ माह पहले उसके बेटे अमन उर्फ शुभम उर्फ बच्ची (19) की किसी से कहासुनी हो गई थी। अमन इसके बाद अपने मामा विनोद के घर पानीपत के गांव झट्टीपुर रहने लगा। विनोद की पिछले कुछ दिनोंं से तबीयत खराब थी। उसको रविवार को जीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह और उसके पति सुरेंद्र उसका हाल जानने पानीपत आए थे। अमन भी उनके साथ अस्पताल में था। इसके बाद वे करीब तीन बजे वापस गांव के लिए निकल गए, जबकि अमन झट्टीपुर चला गया था। शाम चार बजे अमन झट्टीपुर से वापस आ गया। उसके मामा ने फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाए। उसने उनके भी फोन नहीं उठाए। बाद में पता चला कि गांव का ही साहिल (19) पुत्र राममेहर भी पानीपत में अमन के साथ है। उन्होंंने साहिल को फोन किए, लेकिन उसने भी फोन नहीं उठाए। इसके बाद सोमवार दोपहर में उन्हें दोनों के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली।
विज्ञापन

अमन और साहिल दोनों स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र हैं। साहिल छह माह से कंप्यूटर का कोर्स भी कर रहा था। साहिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और बीए प्राइवेट से कर रहा था। उससे बड़े राहुल और रोहित हैं। साहिल के पिता राममेहर मेहनत मजदूरी करते हैं। मां राजपति गृहिणी है। वहीं अमन के पिता सुरेंद्र पीजीआई रोहतक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। मां सीमा गृहिणी है। अमन से छोटी दो बहनें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल संचालक सतीश ने बताया कि साहिल ने रविवार शाम 5:20 बजे अपने नाम से कमरा बुक किया था। इसके बाद दोनों बाहर नहीं निकले और न ही उन्होंने खाने का कोई ऑर्डर किया। सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे स्टाफ ने इसकी जानकारी दी तो वे होटल पहुंचे। उन्होंने साहिल काे फोन किए, लेकिन उसने नहीं उठाए। दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खोला। लैंडलाइन पर फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में मास्टर की से कमरा खोला गया।




अमन की मौत के बाद उसकी मां ने साजिश की आशंका जताई है। उसका कहना है कि बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता है। उसने पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने और तह तक जाने की गुहार लगाई है। विदित हो कि अमन दो बहनों का इकलौता भाई था।
दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
- राकेश शर्मा, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed