{"_id":"691e34b973d4dafa5007697d","slug":"two-factories-caught-fire-workers-fled-to-save-their-lives-panipat-news-c-244-1-pnp1012-147409-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो फैक्टरियों में लगी भीषण आग, श्रमिकों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो फैक्टरियों में लगी भीषण आग, श्रमिकों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग से उठती लपटें। संवाद
- फोटो : संवाद
- दमकल की तीन जिलों की 20 टीमों ने 10 घंटे में आग पर पाया काबू, एक में नहीं था फायर फाइटिंग सिस्टम
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। चौटाला रोड पर दो कारपेट फैक्टरी आरएन फाइबर इंटरनेशनल व वीव आर्ट्स में बुधवार सुबह करीब 10 बजे आग लग गई। दोनों फैक्टरी में काम कर रहे करीब 10 श्रमिकों ने भागकर जान बचाई। धमाके के साथ लगी आग से आस-पास के क्षेत्र में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक से भी दमकल विभाग की टीमों को बुलाया गया। दोनों फैक्टरियों का एक ही मालिक है।
करीब 20 टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद 10 घंटे में आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बल्ब के होल्डर से उठी चिंगारी बताया गया है। फैक्टरी मालिक ने इसमें डेढ़ से दो करोड़ रुपये का नुकसान बताया है। डीएसपी सुरेश सैनी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान आसपास की फैक्टरियों को खाली कराया गया।
सेक्टर-24 निवासी नरेश मित्तल ने बताया कि उनकी चौटाला रोड पर आरएन फाइबर इंटरनेशनल व वीव आर्ट्स के नाम से दो फैक्टरी हैं। इनमें कारपेट बनाया जाता है। बुधवार करीब 10 बजे फैक्टरी में 10 मजदूर काम करने पहुंचे थे। उसी समय एक फैक्टरी में आग लग गई। जब तक श्रमिक कुछ समझ पाते आग की लपटों ने फैक्टरी को चपेट में ले लिया। श्रमिकों ने भागकर जान बचाई और मालिक व पुलिस को सूचना दी। इसी बीच आग दूसरी फैक्टरी में भी पहुंच गई।
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ती चली गई। इसके बाद एनएफएल, रिफाइनरी और थर्मल की टीम भी अभियान में शामिल की गई। फिर भी इंतजाम कम पड़े तो करनाल, सोनीपत और रोहतक से भी दमकल विभाग की टीमों को बुलाया गया। 20 टीमों ने मिलकर एक साथ अभियान चलाया। डीएसपी सुरेश सैनी, थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। आग से पूरी फैक्टरी, सामान और मशीनें जल गईं।
फैक्टरी में नहीं था फायर फाइटिंग सिस्टम
जिला अग्निशमन अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि इतनी बड़ी फैक्टरी होने के बावजूद यहां फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगा था। फैक्टरी के कर्मचारी भी आग बुझाने में प्रशिक्षित नहीं थे। इस कारण एक फैक्टरी में आग लगने के बाद पास में ही उनकी दूसरी फैक्टरी में आग फैल गई। इससे बड़ा नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि पास की फैक्टरी में फायर फाइटिंग सिस्टम होने से आग बुझाने में मदद मिली।
दूर तक सुनाई दिया धमाका
फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक शिव नारायण ने बताया कि जिस समय फैक्टरी में आग लगी वहां पर 10 कर्मचारी काम कर रहे थे। फैक्टरी में लगे एक बल्ब के होल्डर में चिंगारी उठी। इसके बाद फैक्टरी में सिंथेटिक के कपड़े ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी फैक्टरी को आग ने चपेट में ले लिया। इस बीच फैक्टरी में तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज 500 मीटर दूर तक सुनाई दी।
फैक्टरी में आग लगने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी।
- सुरेश सैनी, डीएसपी

फैक्टरी में लगी आग से उठती लपटें। संवाद- फोटो : संवाद