फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two died in accident in Panipat

Panipat: ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, चुलकाना धाम जा रहे श्रद्धालु आए चपेट में, दो की मौत

Tue, 18 Jun 2024 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 11:54 AM IST
सार

छतरपाल (36) गांव के करीब 35 लोगों के साथ सोमवार शाम करीब 6 बजे हर साल की तरह चुलकाना धाम पैदल यात्रा के लिए निकले थे। यात्रा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी ले गए थे। ताकि बच्चे, महिलाएं जो भी थके, वह उस पर बैठ जाएं। रात करीब 10 बजे जब वे गांव नौल्था के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Two died in accident in Panipat
मृतक छतरपाल और आशु - फोटो : फाइल

विस्तार

पानीपत में डाहर टोल प्लाजा के पास सोमवार रात को एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। करीब 25 लोगों को चोट आई है। हादसे के बाद आरोपी मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए सभी श्रद्धालु चुलकाना धाम जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि 20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है। 
विज्ञापन


गांव शेरा निवासी दीपक ने बताया कि उसके पिता छतरपाल (36) गांव के करीब 35 लोगों के साथ सोमवार शाम करीब 6 बजे हर साल की तरह चुलकाना धाम पैदल यात्रा के लिए निकले थे। यात्रा में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी ले गए थे। ताकि बच्चे, महिलाएं जो भी थके, वह उस पर बैठ जाएं। रात करीब 10 बजे जब वे गांव नौल्था के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे 27 लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में उसके पिता छतरपाल व आशु (16) की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ये हुए घायल
हादसे में आकाश, राजेश, रूपा, अजय, वंश, दक्ष, अजीत, शुभम, अमन, अशोक, चिंटू, काजल, बिमला, अमन, साजन, सागर, मन्नु, अशोक, अनमोल, मिनाक्षी व सूरजभान घायल हुए है। छतरपाल पेशे से बाइक मिस्त्री था। हादसे के वक्त वह ट्रैक्टर चला रहा था। वह दो बेटों का पिता था। वहीं मृतक आशु 10वीं कक्षा का छात्र था। उसकी एक छोटी बहन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed