फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two-day kirtan will be held on Guru Gobind Singh Jayanti

Panipat News: गुरु गोबिंद सिंह जयंती पर होगा दो दिवसीय कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two-day kirtan will be held on Guru Gobind Singh Jayanti
पानीपत। गुरु गोबिंद सिंह के पावन पर्व पर जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही में दो दिवसीय कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा। पांच और छह जनवरी को गुरुद्वारा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का सरदूलगढ़ नाहरां के ढाडी जत्था हरजिंदर सिंह हंस, शाहबाद मारकंडा का रागी जत्था मनराज सिंह, हैड ग्रंथी गुरुद्वारा पहली पातशाही ,बलविंदर सिंह आदि गुरु गोबिंद के जीवन पर गुरबाणी और शबद कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा पहली पातशाही के महासचिव अगम अपार सिंह ने बताया कि गुरु गोबिंद के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पांच और छह जनवरी को दो दिवसीय कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा। पांच जनवरी को दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा से शुरू होकर नगर कीर्तन शहर के प्रमुख बाजारों से होता हुआ शाम को गुरुद्वारा पहली पातशाही पहुंचने पर समाप्त होगा। इसके समापन पर अटूट लंगर भी बरताया जाएगा। नगर कीर्तन के समय रोड पर केवल छोटी गाड़ियां ही चलाई जाएगी और कीर्तन का आयोजन प्रशासन की देखरेख में किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं छह जनवरी को कीर्तन समागम का आयोजन किया जाएगा। समागम सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चलेगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का सरदूलगढ़ नाहरां के ढाडी जत्था हरजिंदर सिंह हंस, शाहबाद मारकंडा का रागी जत्था मनराज सिंह, हैड ग्रंथी गुरुद्वारा पहली पातशाही बलविंदर सिंह, कीर्तन जत्था सुखमनी साहिब सेवा साोसायटी, स्त्री सत्संग सभा गुरुद्वारा पहली पातशाही और हजूरी रागी जत्था रणजीत सिंह आदि गुरु गोबिंद के जीवन पर प्रकाश डालेंगे और गुरबाणी और कीर्तन समागम कर संगत को निहाल करेंगे। सिख मशीनरी काॅलेज सरकल पानीपत में कविता मुकाबला भी शाम सात से साढे नौ बजे तक करवाया जाएगा। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे। विजेता बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। कीर्तन समागम के समापन पर अटूट लंगर बरताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed