फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two councillors boycotted the meeting alleging corruption and left it midway.

Panipat News: भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर दो पार्षदों ने बैठक का किया बहिष्कार, बीच में छोड़ी बैठक

Thu, 29 Jan 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 29 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two councillors boycotted the meeting alleging corruption and left it midway.
नगर परिषद बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेने पार्षद व नगर परिषद अध्यक्ष। संवाद
समालखा। समालखा नगर परिषद बोर्ड की बैठक में शहर के विकास पर चर्चा हुई। जिसमें पार्षदों ने नगर परिषद के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। पार्षदों का कहना है कि शहर में जलभराव, पार्क की खस्ता हालत और जगह-जगह गंदगी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्क की छतरी की मरम्मत के लिए तीन साल से मांग की जा रही है। इसके बावजूद भी अधिकारियों का इस पर कोई ध्यान नहीं है। वहीं दो पार्षद वार्ड 2 की पार्षद अमिता और वार्ड 12 के पार्षद पीयूष गोयल ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया और वह बीच से ही बैठक छोड़ कर चले गए।
विज्ञापन

बुधवार को नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुच्छल की अध्यक्षता में नगर परिषद बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में 12 पार्षद शामिल हुए। पार्षद मनीष बैनीवाल और पार्षद प्रतिनिधि विकास कुहाड़ नेे शहर में विकास कार्यों की मांग की। मनीष बेनीवाल ने कहा कि शहर में एकमात्र पार्क गोल्डन पार्क हैं। पार्क में छतरी की हालत बहुत समय से खराब है। तीन साल से बार-बार छतरी की मरम्मत की मांग की जा रही है। इसके बावजूद भी जेई आश्वासन पर आश्वासन दे रहे हैं। पार्षद अजय शर्मा ने रेलवे रोड व चुलकाना रोड के नाले निर्माण को लेकर मांग रखी। उन्होंने कहा कि हल्की सी बारिश में ही जगह-जगह जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं, पार्षद नरेश कौशिक और विकास कुहाड़ ने नगर परिषद की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की जमीनों को कब्जे से मुक्त किया जाए। जिस पर सभी की सहमति से अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वहीं, पार्षद रेनू धीमान ने अपने वार्ड में बीते कई दिनों से सफाई व्यवस्था ठीक ना होने की समस्या से अवगत कराया। जिस पर सभी पार्षद ने मांग रखते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की हाजिरी दोपहर को लगवाई जाए। हाजिरी पार्षद की मौजूदगी में हो। पार्षद राजेश ठाकुर ने लाइन पर जल भराव की समस्या मुख्य मुद्दा बताया। उन्होंने बताया कि गंदे पानी की निकासी को लेकर विशेष कदम उठाने की जरूरत है। पार्षद अनिल रमन अधिकारियों पर विकास कार्यों में लीपापोती करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शहर में जो भी विकास हो रहे हैं वह विधायक मनमोहन भड़ाना द्वारा कराए जा रहे हैं। नगर परिषद के अधिकारियों पर विकास कार्यों पर कोई ध्यान नहीं है। पार्षद अनिल रमन और पार्षद प्रतिनिधि सुरेश झंडा ने पावर हाउस के पास पड़ी खाली जमीन पर स्टेडियम और पार्क बनाने की मांग रखी। जिस पर नगर परिषद के अध्यक्ष ने हरी झंडी दे दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed