{"_id":"62d9bad3e4bbdb4f676b0d2a","slug":"two-children-fell-from-the-roof-while-flying-kites-referred-to-pgi-panipat-news-knl1154116135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग उडाते समय आठ वर्षीय बच्चा तीसरी मंजिल और नौ वर्षीय बच्चा पहली मंजिल से गिरे, दोनों पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग उडाते समय आठ वर्षीय बच्चा तीसरी मंजिल और नौ वर्षीय बच्चा पहली मंजिल से गिरे, दोनों पीजीआई रेफर
विज्ञापन
पानीपत। दो अलग-अलग घटनाओं में पतंग उड़ाते समय दो बच्चे छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया। तहसील कैंप के विकास नगर में एक आठ वर्षीय बच्चा पतंग उड़ाते समय तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया, जबकि भरत नगर में एक नौ वर्षीय बच्चा पहली मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा। दोनों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
छह घंटे पहले ही बिहार से नाना के घर आया था आकिफ
मूलरूप से यूपी के बदायूं जिला निवासी आठ वर्षीय आकिफ बुधवार को सुबह 10 बजे पानीपत अपने नाना जफर के घर आया था। परिजनों के मुताबिक शाम चार बजे वह तीसरी मंजिल पर पतंग उड़ाने के लिए चढ़ गया। इसी बीच उन्हें नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। वह बाहर निकले तो आकिफ जमीन पर पड़ा मिला। आनन-फानन उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। आकिफ के ऊपर वाले छह दांत और नीचे का जबड़ा टूट गया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तहसील कैंप के विकास नगर निवासी नौ वर्षीय अमन बुुधवार शाम साढ़े चार बजे छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी बीच पतंग की तरफ ध्यान रखने की वजह वह पहली मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा। परिजनों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान पता चला कि अमन के सिर में गुम चोट लगी है, जिसके कारण अंदर ब्लीडिंग शुरू हो चुकी है। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।